*भाजपा झीरम का सच रोकने का शुरू से षड़यंत्र करती है – कांग्रेस*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • भाजपा बताये एसआईटी को एनआईए ने फाइल क्यों नहीं दिया? धरमलाल कौशिक न्यायिक आयोग पर स्टे क्यों लाये?
  • भाजपा डरती है झीरम का सच सामने आने पर वह बेनकाब हो जायेगी

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) झीरम कांड की बरसी पर कांग्रेस ने अनेकों सवाल खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि झीरम घाटी कांड एक ऐसा कांड था जिसने कांग्रेस के नेतृत्व की एक पूरी पीढ़ी को ही समाप्त कर दिया था। स्वतंत्र भारत में हुई दुर्दान्त और हृदय विदारक घटना भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में डॉ. रमन सिंह के राज में घटित हुई थी इसके गुनाहगारों को सजा जरूर मिलनी चाहिये।


कांग्रेस ने कहा कि भाजपा डरती है झीरम का सच सामने आ जायेगा तो वह बेनकाब हो जायेगी। रमन सिंह से बड़ा क्रूर शासक आजाद भारत में आज तक नहीं हुआ। एक साथ विपक्ष के 32 नेताओं की हत्या हो गयी और तत्कालीन सरकार सच सामने आने देन से रोकने में पूरी ताकत लगा रखी थी। भाजपा के बड़े नेता जीरम की जांच को रोकने लगातार कोशिशें करते रहे उसमें साफ है जीरम के पीछे तत्कालीन भाजपा सरकार की भूमिका संदिग्ध थी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने झीरम हमले की जांच के लिये एसआईटी का गठन किया था लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार एनआईए से झीरम की फाइल एसआईटी को नहीं देने दिया। जैसे ही झीरम घाटी कांड की जांच की बात आती है पता नहीं क्यों भाजपा के बड़े-बड़े नेता घबराने लगते है, किसी न किसी प्रकार से वे इसकी जांच को बाधित करने में जुट जाते हैं, कभी बयानबाजी करते हैं, कभी कोर्ट की शरण में जाते हैं, पीआईएल दायर करते हैं। किसी भी प्रकार से भाजपा झीरम घाटी की जांच को होने ही नहीं देना चाहती है। भाजपा जांच को बाधित करना चाहती है। झीरम न्यायिक आयोग की जांच पर रोक का पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक स्टे लेकर आये थे। भाजपा डरती है झीरम का सच सामने आ जायेगा तो वह बेनकाब हो जायेगी। भाजपा के नेता इस बात से डरते हैं कि झीरम घाटी कांड की जांच से ऐसा कोई सच निकलकर आ जायेगा जिससे तत्कालीन भाजपा सरकार के किसी कुत्सित चेहरे पर से नकाब उठा जायेगा? भाजपाई इस बात से डरते हैं कि उनके आका, तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार की नाकामी, उनके द्वारा कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा मुहैया करवाने में बरती गई घोर लापरवाही सामने आ जाएगी? भाजपा किस बात से डर रही है? क्या श्री धरमलाल कौशिक इस बात से डरते हैं कि इस नक्सली घटना के पीछे की किसी बड़ी साजिश का पर्दाफाश हो जायेगा जिसका प्रभाव इनकी पूरी पार्टी पर पड़ सकता है? आखिर किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं, भाजपा और भाजपा के लोग।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आज भी छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा को घोर नक्सल इलाके में ही क्यो हटाया गया था? झीरम नरसंहार भाजपा के लिए उसकी तत्कालीन सरकार द्वारा की गई चूक मात्र हो सकती है तथा उसकी तत्कालीन सरकार द्वारा किया गया एक षड्यंत्र मात्र हो सकता है। कांग्रेस के लिए झीरम वह घाव है जो कभी नहीं भर सकता। यह घटना देश के लोकतंत्र के माथे पर लगा वह कलंक है जो कभी नही मिट सकता। कांग्रेस ने झीरम में अपने नेताओं की पूरी पीढ़ी को खोया है। कांग्रेस पार्टी झीरम के षड्यंत्र को उजागर होने का पूरा प्रयास करेगी। इस षड्यंत्र को उजागर होने में कितनी भी बाधाएं पैदा की जाए कांग्रेस उनका डट कर मुकाबला करेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2023 को एनआईए की अपील खारिज करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की एसआईटी झीरम मामले की जांच कर सकती है, एनआईए फाईल वापस करे। सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने तक राज्य में सरकार बदल गयी थी। कांग्रेस मांग करती है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गठित एसआईटी के द्वारा मामले के षड़यंत्रों की जांच शुरू करें।
48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *नवा रायपुर में 18 सरकारी विभागों में लगेंगे 2,370 किलोवाट के सोलर प्लांट*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नवा रायपुर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने यहां स्थित 18…

    *छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में करीब दो सालों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे चिकित्सा शिक्षकों की पदोन्नति होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग की विभागीय पदोन्नति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *नवा रायपुर में 18 सरकारी विभागों में लगेंगे 2,370 किलोवाट के सोलर प्लांट*

    *नवा रायपुर में 18 सरकारी विभागों में लगेंगे 2,370 किलोवाट के सोलर प्लांट*

    *छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

    *छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

    *रायपुर में रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद बिजली कंपनी के ईई निलंबित*

    *रायपुर में रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद बिजली कंपनी के ईई निलंबित*

    *छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव, कर्मचारी चयन मंडल अब सामान्य प्रशासन विभाग के तहत*

    *छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव, कर्मचारी चयन मंडल अब सामान्य प्रशासन विभाग के तहत*

    *आम लोड पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला से भिड़ी, क्लीनर ने मौके पर तोड़ा दम*

    *आम लोड पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला से भिड़ी, क्लीनर ने मौके पर तोड़ा दम*

    *बिलासपुर में सुशासन तिहार के दौरान लोगों ने उठाई मकान और जमीन पट्टे की मांग*

    *बिलासपुर में सुशासन तिहार के दौरान लोगों ने उठाई मकान और जमीन पट्टे की मांग*

    You cannot copy content of this page