*रायपुर,कमल विहार में मिली मृत महिला की अर्धजली लाश की हुई पहचान ,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। राजधानी रायपुर के कमल विहार की झाड़ियों में मिली मृत महिला की अर्धजली लाश की पहचान कर ली गई है। मृत महिला केवरा बाई (45 वर्ष) देवपुरी के लालपुर में रहती थी और एक हाॅस्पिटल में काम करती थी। महिला के पति की मौत हो चुकी और उसके दो बच्चे भी है। फिलहाल महिला की हत्या क्यों की गई और इसके पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच टिकरापारा पुलिस के द्वारा की जा रही है।

जानिए कब मिला था शव

दरअसल, ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। 22 मई को कमल विहार सेक्टर 4 में झाड़ियों के बीच एक महिला का शव मिला था। जानकारी के मुताबिक,जामुल का रहने वाला व्यक्ति झाड़ियों में टॉयलेट करने के लिए गया हुआ था। जहां पर उसने देखा कि महिला की लाश पड़ी हुई है। यह लाश पाइप के अंदर दिखाई दी है। हालांकि सूचना मिलने पर। टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निकलवा दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि महिला की पहले हत्या की गई, जिसके बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से महिला के चेहरे को जला दिया।

जांच में यह बात भी पता चला है कि शव तीन से चार दिन पुराना है। महिला अपने घर से 18 मई से लापता थी। 21 मई को परिवार वालो ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए तीसरे दिन परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी।

महिला की शिनाख्त में लग गए दो से तीन दिन

इधर, महिला का शव जला हुआ था, जिस वहज से टिकरापारा पुलिस को महिला की शिनाख्त करने में दो दिनों का समय लग गया। फॉरेंसिक टीम ने बताया कि, मृतिका का चेहरा और शरीर पूरी तरह से जल गया था।पुलिस को शक है कि महिला के साथ बलात्कार हुआ है,पहचान छुपाने लाश को जलाया गया है,पुलिस को पहचान करने में मुश्किल हो रही थी। पुलिस ने महिला के पास मिले आभूषण और पहने गये कपड़े व गुम इंसान की शिकायत के आधार पर पतासाजी शुरू की। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि देवपुरी के लालपुर निवासी 45 वर्षीय एक महिला जो हाॅस्पिटल में काम करती है, वो घटना वाले दिन से ही लापता है। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों को शव की फोटो दिखाई और कपड़े व आभूषणों के आधार पर उसकी पहचान की गई। फिलहाल महिला की हत्या क्यों की और वजह क्या थी इसकी जांच टिकरापारा द्वारा की जा रही है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *नवा रायपुर में 18 सरकारी विभागों में लगेंगे 2,370 किलोवाट के सोलर प्लांट*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नवा रायपुर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने यहां स्थित 18…

    *छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में करीब दो सालों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे चिकित्सा शिक्षकों की पदोन्नति होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग की विभागीय पदोन्नति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *नवा रायपुर में 18 सरकारी विभागों में लगेंगे 2,370 किलोवाट के सोलर प्लांट*

    *नवा रायपुर में 18 सरकारी विभागों में लगेंगे 2,370 किलोवाट के सोलर प्लांट*

    *छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

    *छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

    *रायपुर में रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद बिजली कंपनी के ईई निलंबित*

    *रायपुर में रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद बिजली कंपनी के ईई निलंबित*

    *छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव, कर्मचारी चयन मंडल अब सामान्य प्रशासन विभाग के तहत*

    *छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव, कर्मचारी चयन मंडल अब सामान्य प्रशासन विभाग के तहत*

    *आम लोड पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला से भिड़ी, क्लीनर ने मौके पर तोड़ा दम*

    *आम लोड पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला से भिड़ी, क्लीनर ने मौके पर तोड़ा दम*

    *बिलासपुर में सुशासन तिहार के दौरान लोगों ने उठाई मकान और जमीन पट्टे की मांग*

    *बिलासपुर में सुशासन तिहार के दौरान लोगों ने उठाई मकान और जमीन पट्टे की मांग*

    You cannot copy content of this page