*रायपुर,, वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाला गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल ऐप और लिंक के जरिए लोगों से दांव लगवा रहा था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है।

दरअसल, आज पुलिस को सूचना मिली थी कि, न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में एक युवक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहा है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसीसीयू और न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान संदिग्ध व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जगदीश आसरवानी (36) निवासी तेलीबांधा रायपुर बताया।

पुलिसकर्मियों की जांच में उसके मोबाइल फोन से BET4WIN लिंक आईडी के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना पाया गया। आरोपी खिलाड़ियों और मैचों पर लोगों से रकम लगवाकर हिसाब-किताब मोबाइल में दर्ज कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 3,350 रुपए कैश, एक एटीएम कार्ड और सट्टा-पट्टी का हिसाब-किताब बरामद किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ जारी है और जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page