*रायपुर,,बृजमोहन अग्रवाल जी को अब पत्र वाले मंत्री के नाम से जाना जाता है,,,हमने सनम को खत लिखा,खत में लिखा……*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

36 साल से बृजमोहन जी पद में है

पांच बार मंत्री आठ बार विधायक एक बार सांसद

बृजमोहन अग्रवाल जी जैसे कद्दावर नेता अपनी साख बचाने के लिए और सुर्खियों में बने रहने के लिए केवल दिखावा करने का काम कर रहे हैं

बृजमोहन अग्रवाल जी को अब पत्र वाले मंत्री के नाम से जाना जाता है

हमने सनम को खत लिखा ,खत में लिखा……

बारिश में राजधानी में जल भराव से सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी को चिंता जाहिर करना ही चाहिए, आखिर अपनी नाकामी को कब तक छुपा पायेंगे

लगभग एक पीढी से जनता को विकास का सब्जबाग दिखाते नहीं थकने वाले आज घडीयाली आंसू बहा रहे हैं

शर्म करो, शर्म करो भाजपा के नेताओं शर्म करो, छत्तीसगढ़ में बारिश के दिनों में सड़कों पर जलभराव, नाली एवं नाले जाम, बेरोजगार जनता और मूलभूत सुविधाओं से जनता परेशान – विकास उपाध्याय

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़ (छत्तीसगढ़) पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल जी को पत्र वाले मंत्री के नाम से पुकार रहे हैं। उपाध्याय ने कहा कि बृजमोहन जी 36 साल से पद में है जिसमें वे पांच बार मंत्री आठ बार विधायक और वर्तमान में पहली बार सांसद के पद पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ अपनी साख बचाने के लिए और सुर्खियों में बने रहने के लिए कभी परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को, तो कभी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, तो कभी रेलमंत्री को पत्र लिख-लिखकर दिखावटी औपचारिकता निभाने का काम करते हैं। उपाध्याय ने कहा कि उनका यह पत्र हमने सनम को खत लिखा ,खत में लिखा…… गाने की याद दिला रहा है, जो सिर्फ गाना ही रह गया है। उनके द्वारा लिखे किसी पत्र का अब तक न तो निवारण हुआ है और न ही किसी प्रकार की कार्यवाही। बारिश में राजधानी में जल भराव से सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी को चिंता हो रही है, आखिर वे अपनी नाकामी को कब तक छुपा पायेंगे। बृजमोहन अग्रवाल जी रायपुर शहर में 36 सालों से निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और जलभराव की समस्या पिछले कई सालों से रायपुर में देखने को मिल रही है लेकिन इतने सालों से बृजमोहन अग्रवाल जी को चिंता नहीं हुई अब जब राजनीति साख ढलता जा रहा है उसे बचाने के लिए दिखावे के लिए पत्र लिखकर अखबार की सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। लगभग एक पीढी से जनता को विकास का सब्जबाग दिखाते नहीं थकने वाले बृजमोहन अग्रवाल आज घडीयाली आंसू बहा रहे हैं। विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं से कहा है शर्म करो, शर्म करो भाजपा के नेताओं शर्म करो, छत्तीसगढ़ में बारिश के दिनों में सड़कों पर जलभराव हो रहा है, नाली एवं नाले जाम हो रहे हैं, जनता बेरोजगार होकर ईधर-उधर काम की तलाश कर रही है और मूलभूत सुविधाओं से छत्तीसगढ़ की जनता वंचित हो रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page