*हमले से बचने नक्‍सलियों ने आतंकियों की तरह बनाई सुरंग, जवानों ने किया ध्‍वस्‍त*

दंतेवाड़ा। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सली प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को सर्चिंग के दौरान एक सुरंग की जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि नक्‍सली जवानों पर हमला करने और छुपने के लिए इस सुरंग का इस्‍तेमाल करते होंगे। नक्‍सलियों के इस सुरंग का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि पुलिस ने नक्‍सलियों के इस सुरंग का ध्‍वस्‍त कर दिया है। दरअसल, यह मंगलवार को दंतेवाड़ा पुलिस को नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में भैरमगढ़ और इंद्रावती एरिया कमिटी के प्लाटून नंबर 16 के कमांडर डीवीसीएम मल्लेश सहित सशस्त्र 25- 30 नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली। इलाके में नक्‍सलियों की मौजूदगी की खबर के बाद डीआरजी बस्तर फाइटर्स तथा सीआरपीएफ 230 यंग प्लाटून टीम द्वारा संयुक्त नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्‍सलियों ने मुठभेड़ के दौरान जवानों पर स्वचालित एके-47, इंसास, एसएलआर तथा भरमार जैसे हथियारों से फायरिंग की। इतना ही नहीं नक्‍सलियों ने जवानों पर बीजीएल भी दागे। हालांकि सुरक्षाबल के जवानों ने नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में जवानों ने कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग पर निकले जवानों को नक्‍सलियों के इस सुरंग की जानकारी मिली। इंद्रावती नदी के पार बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर घने जंगलों के बीच यह सुरंग बनाया गया है। यह सुरंग करीब 10 फीट गहरी और 3 फीट चौड़ी है। माना जा रहा है कि नक्‍सली जवानों पर हमला करने और छुपने के लिए इस सुरंग का इस्‍तेमाल करते होंगे। बताया जा रहा है कि करीब 2 से 3 महीने पहले ही नक्सलियों ने इस सुरंग को बनाया है, जिसे जवानों ने ध्‍वस्‍त कर दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलिस्तीन, ईरान और इराक जैसे देशों में आतंकवादी जवानों के हमले से बचने के लिए ऐसे ही सुरंग का इस्तेमाल करते हैं।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page