*स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत, हाथ में था तिरंगा*

इंदौर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शहर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के फूटी कोठी इलाके में हुई। घटना शुक्रवार सुबह की है। यहां अग्रसेन धाम पर आस्‍था योग क्रांति अभियान संस्‍था ने निशुल्‍क योग शिविर का आयोजन किया है। इसी श‍िविर में से‍वानिवृत्‍त फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा स्‍टेट पर तिरंगा हाथ में लेकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ समय बाद वे स्‍टेज पर गिरे और उनका निधन हो गया। जब वे नीचे गिरे तो उनके हाथ में तिरंगा था। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि छाबड़ा मां तुझे सलाम गीत पर अपनी प्रस्‍तुति दे रहे थे। उनके प्रदर्शन पर शि‍विर में मौजूद लोग तालियां भी बजा रहे थे। जब वे कुछ पल लड़खड़ाकर नीचे गिरे तो लोगों ने इसे भी उनके प्रदर्शन का हिस्‍सा माना। इस दौरान भी तालियां बजती रहीं। जब छाबड़ा काफी समय तक नहीं उठे तो उन्‍हें अस्‍पताल भेजा गया, जहां उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार छाबड़ा के स्‍वजनों ने उनकी आंखों के साथ अन्‍य अंग दान कर दिए। आयोजकों के अनुसार इस श‍िविर का आयोजन युवाओं को योग से जोड़ने के लिए किया गया है। अलसुबह करीब एक घंटे यह श‍िव‍िर आयोजित किया जाता है।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page