*पूरक परीक्षाओं में देरी से पढ़ाई हुई प्रभावित*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षाएं भी देरी से हुई, इस वजह से भी छात्रों की पढ़ाई में विलंब हुआ है। जिन छात्रों का प्रवेश जुलाई में ही अगली कक्षा में हो गया था, उनका कोर्स लगभग पूरा हो गया है। उन्हें रिवीजन करने का समय भी मिल जाएगा, लेकिन जो छात्र पूरक परीक्षा पास होने के बाद प्रवेश लिए हैं। उन्हें पढ़ने में दिक्कत हो रही है। जब उन छात्रों ने प्रवेश लिया तब तक काफी कोर्स पढ़ाया जा चुका था। पिछला कोर्स को समझने में छात्रों को परेशानी हो रही है। कालेज प्रबंधन पिछला कोर्स को पूरक छात्रों को पढ़ाने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने की तैयारी में है। प्राध्यापक छात्रों से पूछ रहे हैं, छात्रों की मांग को देखते हुए कालेज प्रबंधन अतिरिक्त कक्षाएं लगाएगा। कमजोर छात्रों के लिए कई कालेजों में अतिरिक्त कक्षाएं लगती भी है, इस वर्ष कोर्स पूरा करने के लिए भी लगाई जाएगी। अतिरिक्त कक्षाओं से छात्रों को भी लाभ मिलता है। परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर अतिरिक्त कक्षाओं में आने से उपस्थिति भी पूरी हो जाती है। इस बार पूरक परीक्षाएं नए नियम के मुताबिक हुई है। दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को भी पूरक पात्रता दी गई थी, जिसके कारण पूरक परीक्षाओं में देरी हुई। पहले एक विषय में फेल छात्र को पूरक की पात्रता मिलती थी। छात्रों की मांग पर शासन ने सिर्फ इस सत्र के लिए नियम में बदलाव कर दो विषयों में फेल छात्रों को भी पूरक की पात्रता दिया था। इस सत्र से फिर एक विषय में फेल छात्र को ही पूरक की पात्रता दी जाएगी। 75 प्रतिशत उपस्थिति में भी मिलता है लाभ वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होती है। कुछ छात्रों की उपस्थिति कम रहती है। उनको अतिरिक्त कक्षाओं का लाभ मिलता है। अतिरिक्त कक्षाओं में आने से उनकी उपस्थिति बढ़ जाती है, जिससे उन्हें परीक्षा में बैठने के लिए भी मिल जाता है। विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर में हुई। परीक्षा परिणाम दिसंबर में आया, जो छात्र पूरक परीक्षाओं में पास हुए उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश दिया गया। जब छात्रों ने प्रवेश लिया तब तक कालेजों में आधे से ज्यादा कोर्स की पढ़ाई हो चुकी थी। कुछ छात्र पूरक की पात्रता के कारण अगली कक्षा की पढ़ाई शुरू कर दिए थे, लेकिन कुछ छात्र पढ़ने के लिए नहीं आ रहे थे, उन्हीं छात्रों का कोर्स काफी पीछे है। जिन छात्रों का कोर्स आगे का छूट गया है, उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएगी। कुछ छात्र लंच टाइम में आकर अपने विषय के शिक्षक से पूछकर पढ़ भी लिए हैं। कालेज प्रबंधन छात्रों की सुविधा के अनुसार अतिरिक्त कक्षाएं लगाने की तैयारी में है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page