Home / Crime / *शक्की पति द्वारा पत्नी के साथ निर्मम बर्ताव.जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

*शक्की पति द्वारा पत्नी के साथ निर्मम बर्ताव.जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

मनेंद्रगढ़,सियासत दर्पण न्यूज़,मनेंद्रगढ़ जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.यहां चरित्र शंका के कारण पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से टुकड़ों में काट डाला।

जिस महिला की हत्या हुई है उसका पति मौके से फरार है.लिहाजा पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी पति ही है.जिसने अपनी पत्नी की हत्या की है.हत्या से पहले आरोपी ने पत्नी के साथ निर्मम बर्ताव किया.जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा.पहले जिंदा पत्नी के काटे पैर,फिर गर्दन उड़ाई :पड़ोसियों से जानकारी लेने के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था. अक्सर दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होता था. रविवार रात एक बजे भी इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ.विवाद बढ़ने के बाद पत्नी ने सोचा कि अपने पति से दूर चली जाए.लेकिन जैसे ही पत्नी ने अपने पांव घर से बाहर रखे,पति ने टांगी से उसके दोनों पैर काट दिए.आरोपी पति यही नहीं रुका,उसने पत्नी के गर्दन को टांगी के एक वार से उड़ा दिया.

कौन है आरोपी ?: घटना केल्हारी थानाक्षेत्र की है. जहां सोकोबहरा गांव में बीती रात मानसिंह उर्फ बंटी का पत्नी चंद्रावती के साथ विवाद हुआ था. इस विवाद के अंजाम से बेखबर चंद्रावती अपने पति से विवाद करती रही.

मानसिंह को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ भी संबंध है.इस बात से चंद्रावती हर बार इनकार करती रही.लेकिन घटना वाली रात जब चंद्रावती ने पति से तंग आकर घर छोड़कर जाने का मन बनाया तो वो उसकी आखिरी रात बन गई.पति मानसिंह ने गुस्से में हैवान बन गया.इसके बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.

इस विवाद के बीच बचाव में परिवार के दूसरे लोग भी नहीं आए. चंद्रावती की मौत की सूचना उसके ससुर ने केल्हारी थाने में दी. सूचना पर केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंची. मनेंद्रगढ़ एसडीओपी ए.टोप्पो ने बताया कि सुबह सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

”प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पत्नी के चरित्र को लेकर पति द्वारा शंका करना बताया गया है,पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.”- ए टोप्पो, एसडीओपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी पति की पतासाजी की जा रही है.जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page