*पीएटी,पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा में 51 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (Vyapam) की ओर से नौ जून से प्रवेश परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। जून और जुलाई में लगातार अलग-अलग तिथियों में 11 प्रवेश परीक्षाएं होगी। प्रवेश परीक्षाओं की शुरुआत प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) प्री-वेटनरी पालीटेक्निक टेस्ट (पीवीपीटी), बीए बीएड, बीएससी बीएड के साथ हुई। प्रथम पाली में पीएटी और पीवीपीटी की परीक्षाएं हुई। परीक्षा के लिए लगभग 36 हजार छात्रों ने आवेदन किया था,जिसमें 51 प्रतिशत छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया। प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा के माध्यम से बीएससी एग्रीकल्चर, हार्टीकल्चर, वेटनरी व फिशरीज के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश होगा। बीएससी एग्रीकल्चर में लगभग ढ़ाई हजार और हार्टीकल्चर में 1,300 सीटें हैं। दूसरी पाली में बीए बीएड और बीएससी बीएड के लिए परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए लगभग 26 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें महज 20 प्रतिशत छात्रों ने ही परीक्षा में हिस्सा लिया। बीए बीएड और बीएससी बीएड की प्रदेश में लगभग 200 सीटें हैं। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने कहा कि प्रश्नपत्र में पूछे गए प्रश्नों का स्तर अच्छा रहा। परीक्षा में 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे गए। पहले भाग में भौतिक रसायन शास्त्र, गणित और जीव शास्त्र से संबंधित प्रश्न पूछे गए। दूसरे भाग में फसल उत्पादन और उद्यान और तीसरे भाग में पशुपालन और कुक्कुट पालन के तत्व से संंबंधित प्रश्न आए।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ बोर्ड vs CBSE: निजी स्कूलों के फर्जीवाड़े पर हाई कोर्ट सख्त*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रहे प्राइवेट स्कूल प्रबंधन का फर्जीवाड़ा अब सामने आ गया है। आरटीई (शिक्षा का अधिकार) में गड़बड़ी को लेकर होई…

    *डेडलाइन से पहले बड़ी कामयाबी: दंतेवाड़ा-कांकेर में 7 माओवादियों ने किया सरेंडर*

    दंतेवाड़ा। (सियासत दर्पण न्यूज़) माओवाद उन्मूलन अभियान की 31 मार्च 2026 डेडलाइन पूरी होने से ठीक पहले सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े पांच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक*

    *हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक*

    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 8 views
    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 5 views
    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    You cannot copy content of this page