*पत्रकार को सच का आइना दिखाना पड़ा महंगा,सियासत दर्पण न्यूज़ से नाहिदा कुरैशी की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ से नाहिदा कुरैशी की रिपोर्ट

पत्रकार पर असामाजिक तत्व ने किया जान लेवा हमला

मरवाही,सियासत दर्पण न्यूज़,जिला जी पी एम में निष्पक्ष पत्रकारिता करना मतलब जान जोखिम में डालना । प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार दीपक गुप्ता निवासी ग्राम सकोला मरवाही अपने घर के ही पास संचालित ढाबा में खाना लेने के लिए गया हुआ था जब वह लघु शंका करने के लिए ढाबा के बगल पर गया तभी पीछे से एक व्यक्ति ने पत्रकार दीपक गुप्ता के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया पहले तो हमलावर ने दीपक गुप्ता को पीछे से वार किया जिससे दीपक गुप्ता के सर में गंभीर चोट आई उसका सर फट गया जब वह पलटा तो हमलावर ने उसके मुंह पर वार किया जिससे उसका जबड़ा फट गया दीपक गुप्ता के जमीन में गिरने के पश्चात हमलावर ने ताबड़तोड़ वार करना शुरू किया वहां खड़े लोगों ने बीच बचाव किया मौका पाकर दीपक गुप्ता अपनी जान बचाते हुए वहां से भागते हुए अपने घर पहुंचा जहां पर वह अचेत अवस्था में हो गया तत्काल आनन फानन में उसके परिजनों और मित्रों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है सर और जबड़े में टांके लगे हैं दीपक गुप्ता बहुत ही घबराया हुआ है जिससे उसे बीच-बीच में चक्कर भी आ रहा है,अब प्रश्न यह उठता है कि समाज को सच दिखाना शासन प्रशासन राजनेताओं को आइना दिखाना निष्पक्ष पत्रकारिता करना अपनी जान को जोखिम में डालने के बराबर हो गया है ।हर व्यक्ति चाहता है कि पत्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता करें परंतु वह हमारे बारे में निष्पक्ष खबर प्रकाशित न करें ऐसी ही खतरनाक घटनाओं को रोकने के लिए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर संघर्षरत है परंतु आज तक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं हो पाया है सत्ता किसी भी दल की हो पत्रकार को उससे दो-चार होना ही पड़ता है पत्रकार को कमजोर रखने के गरज से पत्रकार सुरक्षा कानून जानबूझकर लागू नहीं किया जा रहा यदि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो जाता तो ऐसी घटनाओं पर संभवत काफी हद तक विराम लग सकता था

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने पत्रकार पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और जल्द गिरफ्तारी की मांग, आरोपी पकड़े नहीं गए तों पत्रकार सुरक्षा समिति के समस्त जिले के पत्रकार जीपीएम में धरना देगे -: गोविन्द शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष Abpss)

दोनों पक्षों की ओर से एफ आर आई दर्ज कराई गई है अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को जांच के लिए लिखा गया जांच पश्चात आगे की कार्यवाही की जायेगी ।
ओम चन्देल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी पी एम

  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page