*”जल ही जीवन है” मिशन को अपनाना जरूरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव*

मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन उज्जैन स्थित तालाब गहरीकरण के लिए किया श्रमदान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौधा रोपकर दिया पर्यावरण का संदेश

भोपाल :  (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि “जल ही जीवन है” मिशन को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में अपनाना जरूरी है। जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश में वृहद स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। सभी 55 जिलों में जिला, तहसील, पंचायत, ग्राम स्तर तक कोई भी इस अभियान के प्रभाव से अछूता नहीं हैं। यह जल के प्रति हमारी निष्ठा और जागरूकता को दिखाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन के पुलिस लाइन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण के लिए श्रमदान किया। उन्होंने पाम का पौधा रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित जल संरक्षण के अद्भुत आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन को बधाई देते हुए अभियान को निरंतर जारी रखने का आव्हान किया। उन्होंने सभी को गंगा दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

15 फिट तक गहरा होगा तालाब: आसपास लगेंगे 1500 सौ से अधिक पौधे

पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस से आरंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन के तालाब के गहरीकरण का कार्य 5 जून से ही पुलिस वॉलिंटियर्स द्वारा किया जा रहा है। तालाब का 15 फीट तक गहरीकरण किया जाएगा। साथ ही तालाब के आसपास वर्षाकाल में 1500 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पुलिस लाइन में आकर्षक तरीके से सजाए गए तालाब तालाब के गहरीकरण में पुलिस जवानों तथा नगर निगम वॉलेंटियर्स के साथ-साथ जनसामान्य ने सक्रिय भूमिका निभाई। परिसर में जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम उत्सवीय वातावऱण में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस बैंड द्वारा बजाई जा रही आकर्षक धुनों के बीच पुष्पवर्षा से डॉ. यादव का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री सतीश मालवीय, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, महापौर श्री मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page