*हर प्रोजेक्ट के लिए तय हों नोडल अधिकारी, सप्ताह में मिले प्रगति रिपोर्ट : योगी*

गोरखपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर प्रोजेक्ट के लिए एक नोडल अधिकारी तय करते हुए उनसे साप्ताहिक प्रगति की रिपोर्ट ली जाए। हर प्रोजेक्ट की वरिष्ठ अधिकारी पंद्रह दिन पर समीक्षा करें, साथ ही परियोजनाओं की प्रगति को लेकर माह में एक बार जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाए। हर परियोजना की एक समय सीमा तय होती है। उसे उसी अवधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। योगी शनिवार दोपहर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ एनेक्सी भवन में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निगम, जल निगम, जीडीए, गीडा समेत विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन विकास परियोजनाओं के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया गया है, वहां जमीन की रजिस्ट्री में तेजी लाई जाए और मुआवजा वितरण भी जल्द से जल्द किया जाए। इसमें किसी तरह की शिथिलता अक्षम्य होगी।

  • Related Posts

    *शीतला माता मंदिर में भगदड़ से आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत, छह से ज्यादा घायल*

    नालंदा :(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक…

    *पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया उद्घाटन, सपा पर साधा निशाना*

    मेरठ : (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मोस्ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का उद्घाटन शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 13 views
    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    You cannot copy content of this page