Home / राजधानी / *रायपुर,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन,का एक और बेमिसाल काम,1130 नन्हे रोजदार बच्चों को किया सम्मानित,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

*रायपुर,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन,का एक और बेमिसाल काम,1130 नन्हे रोजदार बच्चों को किया सम्मानित,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर जिले के नन्हे रोजदारों के साथ 8वीं से 12वीं तक 80 प्रतिशत से ज़ादा मार्क्स पाने वाले समाज के होनहार बच्चों का भी हुआ सम्मान।

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन रायपुर जिले में नन्हे रोज़दार बच्चों को सम्मानित करने का कार्यक्रम शहीद स्मारक भवन रायपुर में किया गया। जहां 1130 नन्हे रोजदार बच्चों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन पीछले 7 सालों से इन नन्हे रोज़दार बच्चों की हौसला अफज़ाई इस कार्यक्रम के जरिए करते आ रहा है। इस साल नन्हे रोज़दार 2024 पूरे प्रदेश में कोंटा से लेकर सूरजपुर तक किया गया है।

प्रदेश के संरक्षक सय्यद फैसल रिज़वी ने बताया कि रायपुर संभाग, रायपुर जिला तथा रायपुर हमशीरा ग्रुप के द्वारा यह आयोजन शहीद स्मारक भवन रायपुर में किया गया। जहां हमने करीब 1130 नन्हे रोजदार बच्चों को जिनकी उम्र 4 साल से 11 साल के बीच थी की हौसला अफजाई कि है।

 प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने बताया की हमने सिर्फ नन्हे रोज़दार बच्चों को ही नहीं बल्कि समाज के उन बच्चों को भी सम्मानित किया है जिन्होंने इस शिक्षा सत्र में 8वीं से 12वीं तक की कक्षा में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है। जिनको हमने शान ए मुस्तकबिल सम्मान से सम्मानित किया है, ये बच्चे हमारे समाज की जान है, हमारी पहचान है और आने वाले कल की शान हैं, हमने इन बच्चों के साथ उनके माता पिता को भी सम्मानित किया क्यूंकि हमको लगता है कि बच्चों की सफलता के पीछे मां बाप का अहम किरदार होता है।

रायपुर संभाग अध्यक्ष शाज़ी उर रशीद कहते हैं कि हमारे प्रदेश संरक्षक फैसल रिज़वी तथ प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज द्वारा इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में करने की सोच रखी, जिसको हम सभी संभाग अध्यक्षों ने सभी जगहों पर करने का निर्णय लिया तथा लगभग सभी जगह पर करने की कोशिश की है। कार्यक्रम में डॉक्टर सलीम राज ( पूर्व हज कमेटी अध्यक्ष ), जनाब सलाम रिजवी ( पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष), जनाब इस्माइल गुड्डू (जरिया ए रिश्ता के राष्ट्रीय संरक्षक) जनाब अकरम खान, जनाब फिरोज़ गांधी, जनाब खालिद फरीदी बिलासपुर, शहजादी बाजी ( अंजुमन स्कूल सीनियर टीचर), ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की मजलिस ए शुरा से एमके गौरी, मोहम्मद शरीफ ( पूर्व डिप्टी कलेक्टर), एम हाशिम, रफीक खान, नजर हुसैनी, रिजवान हमीदी ( रायपुर संभाग साह संरक्षक ) लूतरा शरीफ कमेटी तथा बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जनाब इरशाद अली, लूतरा शरीफ़ सचिव जनाब रियाज़ अशरफी, लूतरा शरीफ़ लंगर इंचार्ज जनाब हाजी कुद्दूस के साथ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के विभिन्न संभाग जिले के पद अधिकारी बस्तर संभाग अध्यक्ष साकिब खान, दुर्ग संभाग अध्यक्ष ज़ाहिद खान, भिलाई संरक्षक डॉ साजिद, बिलासपुर जिला सचिव आजम मिर्जा, प्रदेश उपाध्यक्ष तथा बस्तर संभाग संरक्षक हाजी वसीम रिज़वी प्रदेश सह सचिव आसिफ अशरफी, हमशीरा ग्रुप दुर्ग अध्यक्ष अर्शिया आलम मुख्य रूप से उपस्थित हुए जिनका मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

कार्यक्रम को सफल बनाने प्रदेश उपाध्यक्ष जुबेर महमूद खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी फैसल खान, जरिया ए रिश्ता के प्रभारी हाजी कलीम,रायपुर संभाग सचिव शबान खान, रायपुर संभाग हमशीरा ग्रुप की अध्यक्ष नाज़मा परवीन , रायपुर जिला हमशीरा ग्रुप की अध्यक्ष नूरजहां बाजी, रायपुर जिला अध्यक्ष शाहबाज़ खान, तौसीफ अशरफी, आसिफ भींसारा, लइक अजीज, आसिफ, यासिर और रायपुर जिले की पूरी टीम माैजूद रही।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page