*रायपुर,धान की खेती की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल,तो भाजपा ने कसा तंज*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्‍तीसगढ़ भाजपा ने धान सहित खरीफ की 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि के केंद्र सरकार के फैसले के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसा है। भाजपा ने एक्‍स पर पोस्‍ट कर कहा, विष्णु सरकार में ₹3100 का दाम मिलते ही भूपेश बघेल ने खेती का काम तेजी से शुरू कर दिया है। दरअसल बीजेपी ने पूर्व सीएम बघेल एक पोस्‍ट पर पलटवार करते हुए यह टिप्‍पणी की है। दरअसल, पूर्व सीएम बघेल ने एक दिन पहले अपने एक्‍स हैंडल पर फोटो पोस्‍ट की है, जिसमें वे अपने खेत में धान की खेती की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उन्‍होंने अपने पोस्‍ट में कहा, अपनी मिट्टी के पास होने से ज्यादा सुकून दुनिया में कहीं और नहीं। विगत शाम कुरुदडीह में अपने खेतों में मानसून से पूर्व धान की खेती की तैयारियों को देखा। अपनी मिट्टी के पास होने से ज्यादा सुकून दुनिया में कहीं और नहीं। विगत शाम कुरुदडीह में अपने खेतों में मानसून से पूर्व धान की खेती की तैयारियों को देखा। ईश्वर से प्रार्थना है इस बार भी छत्तीसगढ़ में अच्छी वर्षा हो और किसान साथियों की फसलें खूब पैदावार दें। छत्तीसगढ़ महतारी हम सबको धन-धान्य से भरपूर रखें। बतादें कि केंद्र सरकार ने धान सहित खरीफ मौसम की 14 फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) बढ़ा दिया। वहीं धान की एमएसपी बढ़ाए जाने के बाद छत्‍तीसगढ़ के किसान भी खुश हैं। अब छत्‍तीसगढ़ के किसानों से अब 3217 रुपये में प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जाएगी।

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page