*अरविंद केजरीवाल को मिली ज़मानत,सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट*

नई दिल्ली,सियासत दर्पण न्यूज़, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर कोर्ट से जमानत मिल गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें जमानत मिली थी, जिसके बाद 2 जून को उन्होंने सरेंडर कर दिया था। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल को गुरुवार को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने राहत दी है। उन्हें एक लाख रुपये की जमानत राशि पर जमानत दी गई है।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका को मंजूर करते हुए, उनके जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आग्रह को भी खारिज कर दिया है। इस निर्णय के बाद उम्मीद है कि केजरीवाल शुक्रवार को जेल से बाहर आ जाएंगे। फिलहाल वे तिहाड़ जेल में बंद हैं।

इससे पहले कोर्ट ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। विशेष न्यायाधीश न्याय बिंदु ने आरोपी और ईडी की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। कोर्ट ने बुधवार को इस मामले में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 3 जुलाई तक बढ़ा दिया था।

  • Related Posts

    *शीतला माता मंदिर में भगदड़ से आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत, छह से ज्यादा घायल*

    नालंदा :(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक…

    *पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया उद्घाटन, सपा पर साधा निशाना*

    मेरठ : (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मोस्ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का उद्घाटन शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 13 views
    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    You cannot copy content of this page