*योग तन और मन को निरोग रखने की भारतीय विधा : विधायक लता उसेंडी*

विधायक सुश्री लता उसेंडी ने लोगों के साथ मिलकर किया योगाभ्यास

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कोण्डागांव में आज सुबह योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी बधाई देते हुए कहा कि योग भारत की धरोहर है। योग तन और मन को निरोग रखने की भारतीय विधा है। अपने तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग करने हेतु समय निकालने का आग्रह भी किया।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे विश्व को निरोेगी बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके लाभ को देखते हुए विश्व के अनेक देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। विगत 10 वर्षों से यह निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। योगभ्यास कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि योग हमारे तन और मन को स्वस्थ बनाता है। इसके साथ हमें आगे बढ़ने और समाज तथा राष्ट्र के लिए बेहतर कार्य हेतु प्रेरित करता है। हमारे पूर्वजों की विरासत के रूप में प्राप्त योग को अपने जीवन में उतारकर नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। शासन की मंशा के अनुरुप पूरे जिले में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि आमजनों को स्वस्थ रखने के लिए जिले में लगातार योग को प्रोत्साहित किया जाएगा।  इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने लोगों के साथ मिलकर सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। योग प्रशिक्षक योगेश्वर साहू, शिवचरण साहू, मोनिका पटेल, ईश्वर दयाल साहू, रामुराम मरकाम, राजेन्द्र पाण्डे, कुलेन्द्र साहू, सोनल साहू, कुसुमतला पटेल द्वारा योगाभ्यास कराते हुए विभिन्न योग, आसनों एवं प्राणायाम के संबंध में लोगों को जानकारी देते हुए प्रदर्शन के माध्यम से सभी को योगाभ्यास कराया।  इस दौरान क्षेत्र के नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, उपाध्यक्ष जशकेतु उसेंडी, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर अजय उरांव, सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्रा, शासकीय कर्मचारी-अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक, अग्निवीर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा, स्काउट्स, गाईड्स युवोदय कोंडानार के स्वयं सेवक, आईटीबीपी के खेल प्रशिक्षक, तीरंदाजी एवं जूडो के खिलाड़ी बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page