*स्वस्थ तन-मन के लिए योग की सभी क्रियाओं को जीवन में उतारें : विधायक मरपची*

शरीर स्वस्थ रहे इसलिए दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए: कलेक्टर मंडावी

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज गुरुकुल खेल परिसर जिमनास्टिक हाल गौरेला में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर लीना मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको और अधिकारियों-कर्मचारियों ने  सामूहिक योग किया। विधायक मरपची कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन मन के लिए योग की सभी क्रियाओं को जीवन में उतारें। उन्होनें कहा कि हमारे देश ने पूरे विश्व में योग का प्रचार प्रसार किया है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की विशेष पहल पर आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, योग इसका उदाहरण है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर मंडावी ने कहा कि एक विश्व एक स्वास्थ्य की थीम पर आज पूरे विश्व में योग दिवस मना रहे हैं। योग भारतीय संस्कृति की पहचान है। शरीर स्वस्थ रहे इसलिए दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय सामूहिक योग के साथ ही आज जिले के सभी ग्राम पंचायतों, अमृत सरोवरों के साइटों, स्कूलों, छात्रावासों और सार्वजनिक स्थलों में सामूहिक योगअभ्यास किया गया।  कार्यक्रम में योग मास्टर अर्चना सामुएल मसीह, ज्ञानेंद्र जायसवाल एवम कपिल करेलिया ने मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए योग से स्वस्थ जीवन के लिए विभिन्न कलाओं-आसनों का योगअभ्यास कराया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास, प्राणायाम एवम ध्यान का प्रदर्शन किया गया। इसका आयोजन जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page