Home / Crime / * भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड के आरोपित बप्पा गांगुली पर एक और FIR दर्ज*

* भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड के आरोपित बप्पा गांगुली पर एक और FIR दर्ज*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

पखांजूर। (सियासत दर्पण न्यूज़) भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में जेल में बंद बप्पा गांगुली के खिलाफ पंखाजूर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पीवी-31 निवासी गोपाल विश्वास ने बप्पा गांगुली पर पैसे लेने के बाद भी जमीन का पट्टा नहीं देने का आरोप लगाते हुए यह मामला दर्ज कराया है। पखांजूर के एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बप्पा गांगुली ने पीवी-31 निवासी गोपाल विश्वास से जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की थी। गोपाल ने अपने काम के एवज में एक लाख रुपये दिया था। पैसे लेने के बाद भी बप्पा ने जमीन का पट्टा नहीं दिया और ना ही पैसों को वापस किया। बप्पा गांगुली के खिलाफ पंखाजूर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। बता दें कि पखांजूर में सात जनवरी को भाजपा नेता असीम राय की हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और विकास पाल ने नगर पंचायत में कुर्सी जाने की डर से हत्या की सुपारी दी थी। असीम को मारने के लिए सात लाख रुपये में डील हुई थी। इस केस में 12 लोग शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page