*लोटस ऐप के नाम से संचालित कर खाते से अवैध लेनदेन करने वाला गिरोह का भांडा फूटा*

रायगढ़। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायगढ़ पुलिस ने प्रतिबंधित महादेव सट्टा ऐप एवं लोटस ऐप में पैसों के अवैध लेन- देन हेतु ग्रामीणों को गुमराह कर उनके बैंक अकाउंट का आपराधिक दुरुपयोग करने पर गिरोह के दो सदस्यों और स्थानीय इंडसइंड बैंक प्रबंधक और कर्नाटक बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। जीवन साहू को उसके खाते में भी रकम लेन-देन होने की जानकारी मोबाइल मैसेज और ई-मेल पर मिलने पर खाता खोलने वाले बैंक मैनेजर दिनेश यादव से मिला जो अपनी व्यस्तता बताकर बैंक से लौटा देते थे। इसी दौरान इसे जानकारी मिली कि अरुण रात्रे ने सराईभद्दर और आसपास के कई लोगों का खाता खुलवाया है। जब इसने अरुण से पूछताछ किया तो अरुण भी इसे घूमाने लगा और तब इसने पुलिस में शिकायत करना उचित समझा । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को बारीकी से जांच करने निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा धारा 420, 120(बी), 409 आईपीसी धारा 8 अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद किया गया ।

वहीं, जांच में सुनील साहू निवासी लीमगांव थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का संपर्क सट्टा गिरोह के साथ हुआ जिन्होंने उसे बैंक खाते खुलवाने की अवेज में 15000 से 20000 देने की बात कही। उसने रायगढ़ में उसके परिचित अरुण रात्रे निवासी ग्राम छिन्द सारंगढ़ हाल मुकाम गांधीनगर जूटमिल के लोगों के खाता खुलवाने पर कमीशन की बात बताये और अरुण रात्रे एवं सुनील साथ इंडसइंड बैंक जाकर अपना बैंक कर्मचारी दिनेश यादव से खाता खुलवाये।

सुनील साहू ने अरुण रात्रे को 12- 15000 रूपये कमीशन दिया, इसबे बाद इन्होंने खाता खुलवाने के लिए इंडसइंड बैंक के साथ मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटक बैंक के सेल्स एसोसिएट दीपक गुप्ता को खाता खुलवाने में 4-5 हजार कमीशन दिये जिसके बाद बैंक अफसर भी इनके साथ लोगों का खाता खुलवाकर ठगी करने में शामिल हो गये।काउंट स्कैम रायगढ़ पुलिस के संज्ञान में आने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इस स्कैम की जांच कर आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई।

जहां पुलिस ने सुनील साहू पिता देवनारायण साहू उम्र 20 वर्ष निवासी लीमगांव पोस्ट खोखसीपाली थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ अरुण रात्रे पिता राम प्रसाद रात्रे उम्र 24 साल निवासी गांधीनगर काशीराम चौक वार्ड क्रमांक 33 थाना जूटमिल जिला रायगढ़ स्थाई पता ग्राम छिंद थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ,दिनेश यादव पिता रतिराम यादव उम्र 36 साल निवासी धरमजयगढ़ जेलपारा हाल मुकाम बोईरदादर थाना चक्रधरनगर ( इंडसइंड बैंक ),दीपक गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता उम्र 23 साल निवासी ग्राम बोंदा पोस्ट छिछोरे उमरिया थाना पुसौर जिला रायगढ़ ( कर्नाटिक बैंक) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा हैं।

खाता कराया जा रहा है होल्ड 50 से अधिक ट्रांजैक्शन संदिग्ध

थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपियों द्वारा खुलवाये गए बैंक खातों को होल्ड कराया जा रहा है, इन खातों में लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है। आरोपितों ने उक्त कमीशन के रुपए को खर्च कर देना बताया है । सुनील साहू और अरुण रात्रे से कुछ व्यक्तियों के खाता किट सबूत बरामद कर जप्त किया गया है। अभी तक की जांच में पुलिस को 50 से अधिक ऐसे और खाते मिले हैं जिनके ट्रांजैक्शन संदिग्ध हैं ।

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page