*युवती ने घर पर लगाई फांसी, घटना का कारण अज्ञात*

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़)  कैंप-1 निवासी एक युवती ने सोमवार की शाम को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती अपने पिता और भाई के साथ रहती थी। घटना के समय उसक पिता किसी से बाहर गया था और भाई काम पर गया था। शाम को उसकी सहेली उसे बुलाने के लिए आई तो उसने उसकी लाश को फंदे से झूलता देखा। इसके बाद उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर वैशाली नगर पुलिस ने शव को चीरघर भिजवाया है। घटना का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान आरती राय (19) के रूप में की गई है। सोमवार की शाम को करीब सात बजे उसकी एक सहेली उसे बुलाने के लिए घर पर गई। काफी आवाज लगाने पर भी जब आरती ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो आरती की लाश पंखे से झूल रही थी। इसके बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और मृतका के पिता व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी बड़ी बहन की शादी जलेबी चौक कैंप-1 में हुई है। वो अपने पिता और भाई के साथ कैंप-1 में किराये के मकान में रहती थी। वो पढ़ाई भी छोड़ चुकी थी और घर पर ही रहती थी। सोमवार को उसका पिता किसी काम से बाहर गया हुआ था और उसका भाई ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है। ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। वैशाली नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page