*बंगाल से लाकर रायपुर में खपाया जा रहा था नकली प्रोडक्‍ट*

आरोपितों द्वारा कंपनी के नाम का उपयोग किया जा रहा था। इसके साथ नकली होलोग्राम भी लगाया गया था।

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  ब्रांडेड कंपनी के नाम से मछली के खाने वाली खली को बेचा जा रहा था। कंपनी की ओर से शिकायत के बाद खमतराई थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने ट्रक में भरे डुप्लीकेट सामान के साथ ड्राइवर को भी पकड़ा है। खमतराई थाने में एसके आयल और आरएस आयल के मालिक दिनेश सचदेव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी में महुआ तेल और खली का काम होता है, जो मछली के खाने में उपयोग आता है। छह महीने पहले उनको खरीददार ने बताया कि उनकी कंपनी का माल सस्ते दाम में मार्केट में मिल रहा है। जिसके बाद मालिक दिनेश ने जांच टीम बनाई।  इस बीच एक ट्रक पकड़ा गया। उसमें उनकी कंपनी के ब्रांड के नाम से सारा सामान भरा हुआ था। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर से पूछताछ के बाद खमतराई स्थित गोदाम के बारे में जानकारी मिली। जहां जाकर देखा गया कि वहां काफी मात्रा में डुप्लीकेट सामान रखा गया है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार वेस्ट बंगाल में यहां से ले जाकर माल खपाया जा रहा था। मुख्य आरोपित की पतासाजी में टीम लगी हुई है। आरोपितों द्वारा कंपनी के नाम का उपयोग किया जा रहा था। इसके साथ नकली होलोग्राम भी लगाया गया था। कंपनी से पांच रुपये सस्ता सामान बेच रहे थे। जिसके बाद अब मुख्य आरोपित की पतासाजी की जा रही है। इसके अलावा यह बनता कहां था उसकी भी जांच की जा रही।

  • Related Posts

    * हर नागरिक तक त्वरित स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    9 नवीन ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर…

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 3.80 करोड़ रूपए की सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  प्रदेश में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    * हर नागरिक तक त्वरित स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    * हर नागरिक तक त्वरित स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 3.80 करोड़ रूपए की सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 3.80 करोड़ रूपए की सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ*

    *”रायपुर में डबल मर्डर: पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या”*

    *”रायपुर में डबल मर्डर: पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या”*

    *”छत्तीसगढ़ में 4 अप्रैल से गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी”*

    *”छत्तीसगढ़ में 4 अप्रैल से गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी”*

    *”सुकमा में माओवाद का अंत: अंतिम दो महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण”*

    *”सुकमा में माओवाद का अंत: अंतिम दो महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण”*

    *”छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए 20,000 रुपये की योजना, ऐसे करें आवेदन”*

    *”छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए 20,000 रुपये की योजना, ऐसे करें आवेदन”*

    You cannot copy content of this page