*ऑनलाइन सट्टा-साइबर ठगी के जरिए 2 करोड़ 85 लाख का ट्रांजेक्शन*

दुर्ग । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई, सूरजपुर और रायपुर के लड़के-लड़कियों ने ऑनलाइन सट्टा और साइबर फ्रॉड के पैसे निकालने के लिए बैंक अकाउंट फ्रॉड का पूरा नेटवर्क बनाया। लोगों को पैसे का लालच देकर उनके बैंक अकाउंट ले लिए, फिर उन अकाउंट से 2 करोड़ 85 लाख रुपए का इस मामले में दुर्ग पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया है। यह आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए ठगी का काम शुरू किया था। यह सभी युवा काफी पढ़े-लिखे हैं। इनमें मैकेनिकल इंजीनियर और MBA होल्डर भी है। जिन खातों से लेन-देन हुआ है, उन पर भी एक्शन लिया गया है।कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय से ठगी की जांच करने दुर्ग पुलिस को एक मेल आया था। दरअसल, कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय से दुर्ग पुलिस को एक मेल आया था। उसमें कर्नाटका बैंक की दुर्ग ब्रांच में संचालित 111 संदिग्ध खातों की जांच करने कहा गया। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने दुर्ग सीएसपी चिराग जैन के नेतृत्व में मोहन नगर थाने की पुलिस और क्राइम टीम को लगाया। पुलिस को जांच में पता चला कि, दुर्ग भिलाई के लड़के और लड़कियों ने मिलकर ठगी का नेटवर्क बनाया। यह लोग देशभर के अलग-अलग लोगों से संपर्क कर उन्हें पैसों का लालच देकर उनका बैंक खाता ले लेते थे। इसमें बड़ी संख्या में कॉर्पोरेट करंट अकाउंट तक लोगों से लिए गए। पुलिस को 111 बैंक खातों में से 35 ऐसे अकाउंट मिले, जिसमें 2 करोड़ 85 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था। यह पैसा साइबर ठगी और महादेव ऑनलाइन सट्टा के जरिए आया था। पुलिस ने 15 खाता धारकों और 20 खाता उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में पता चला कि, खाता उपलब्ध कराकर ऑनलाइन सट्टा ऐप और साइबर ठगी का संचालन भिलाई के हाईली क्वॉलीफाई युवा कर रहे हैं। इस मामले में 5 महिलाएं भी गिरफ्तार की गई है, जो इसमें शामिल हैं। डीएसपी क्राइम हेम प्रकाश नायक ने बताया कि, आरोपी महंगी बाइक-कार और महंगे शौक पूरा करने के लिए अपराध में घुस गए। उन्होंने महादेव सट्टा ऐप की आईडी तो नहीं चलाई, लेकिन लोगों को कुछ रुपए का लालच देकर उनका अकाउंट लिया। जो उसमें महादेव ऑनलाइन बैटिंग और साइबर ठगी का पैसा मंगवाते थे।

  • Related Posts

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रतनपुर क्षेत्र के सांधीपारा के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित बस…

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    कोंटा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बस्तर संभाग के आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल लगातार गहराते जा रहे हैं। बीजापुर जिले के गंगालूर छात्रावास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    You cannot copy content of this page