*यादव ने मोदी को दिया सिंचाई परियोजनाओं के भूमिपूजन का आमंत्रण*

भोपाल, नयी दिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राज्य की दो बड़ी जल शक्ति परियोजनाओं की जानकारी दी और उन्हें इनके भूमिपूजन का आमंत्रण दिया, जिस पर प्रधानमंत्री ने इसके लिए सैद्धांतिक स्वीकृति दी। डॉ यादव ने इसके साथ ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से भी मुलाकात की। इस भेंट के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उनकी आज श्री पाटिल से मुलाकात हुई। राज्य की दो बड़ी नदी जोड़ो अभियान में प्रधानमंत्री श्री मोदी की विशेष रूचि है। केन-बेतवा लिंक परियोजना टेंडर की स्थिति में है। इसके माध्यम से बुंदेलखंड के 10-15 जिलों को बहुत लाभ मिलेगा। ये ज्यादा पानी की दरकार वाला क्षेत्र है। इसमें सरकार गंभीरता से आगे बढ़ी है। बहुत जल्द इसके नतीजे मिलेंगे। डॉ यादव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ प्रत्यक्ष मुलाकात कर, उनको निमंत्रण भी दिया और उन्होंने सैद्धांतिक स्वीकृति भी दी है। आने वाले एक-दो महीने में इसकी तारीख निश्चित करके इसका भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की एक और परियोजना पश्चिमी मध्यप्रदेश के लिए बहुत काम की है, इसमें राजस्थान के साथ अनुबंध हुआ है। पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना का जल शक्ति मंत्रालय में प्रस्ताव है। इसके माध्यम से राजस्थान और मध्यप्रदेश के लगभग 13 जिलों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहेगा कि यह बड़ा प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बहुत जल्द ही लागू हो। इसके साथ ही उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार भी प्रकट किया।

  • Related Posts

    *सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी सौगात *

    भोपाल :(सियासत दर्पण न्यूज़)  मध्य प्रदेश में नौ साल से बंद शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति की राह खुल गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके नए नियम तैयार…

    *कोई ट्रोलिंग से न सताए मेरे यशस्वी पीएम को!*

    1कोई ट्रोलिंग से न सताए मेरे यशस्वी पीएम को!राजेंद्र शर्मा के दो व्यंग्य रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,भई ये तो हद ही हो गयी। हद से भी बद, एकदम सॉलिड बेइज्जती।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *ग्राहकों को परोसे जा रहे सड़े-गले फल, लालपुर मार्केट की तस्वीर आई सामने*

    *ग्राहकों को परोसे जा रहे सड़े-गले फल, लालपुर मार्केट की तस्वीर आई सामने*

    *रामकी ग्रुप में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन हुआ हिंसक स्वरूप का*

    *रामकी ग्रुप में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन हुआ हिंसक स्वरूप का*

    *डॉक्टर के खाते से उड़े 1.25 करोड़, तीन आरोपी अब पुलिस की हिरासत में*

    *डॉक्टर के खाते से उड़े 1.25 करोड़, तीन आरोपी अब पुलिस की हिरासत में*

    *दुर्ग का खौफनाक मंजर: तेज हवा से स्कूटी पलटी, बिजली गिरने का वीडियो सामने*

    *दुर्ग का खौफनाक मंजर: तेज हवा से स्कूटी पलटी, बिजली गिरने का वीडियो सामने*

    *दल्लीराजहरा: लापरवाही के चलते दो वरिष्ठ अधिकारी बने कानूनी शिकंजे में*

    *दल्लीराजहरा: लापरवाही के चलते दो वरिष्ठ अधिकारी बने कानूनी शिकंजे में*

    *माओवाद से मुक्ति के बाद बस्तर में ऐतिहासिक विजय उत्सव, अमित शाह की उपस्थिति तय*

    *माओवाद से मुक्ति के बाद बस्तर में ऐतिहासिक विजय उत्सव, अमित शाह की उपस्थिति तय*

    You cannot copy content of this page