Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,जंगल मे अतिक्रमण कर जुताई कर रहे अतिक्रमणकारियों का ट्रेक्टर जप्त कर राज सात की कार्यवाही, दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,जंगल मे अतिक्रमण कर जुताई कर रहे अतिक्रमणकारियों का ट्रेक्टर जप्त कर राज सात की कार्यवाही, दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

कवर्धा, सियासत दर्पण न्यूज़,मुखबीर की सूचना अनुसार प्रशिक्षु ( भा व, से )अभिषेक अग्रवाल वन परिक्षेत्र अधिकारी रेंगाखार (सा.) के द्वारा परिक्षेत्र सहायक, परिसर रक्षक, पुलिस बल एवं अन्य वन प्रबंधन समिति के कर्मचारियों की टीम गठित कर परिसर रेंगाखार के वन क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रेंगाखार परिक्षेत्र, कक्ष क्रमांक पी.एफ 364 स्थानीय नाम कारौंदाबाहरा (बैगाडेरा) के पास वन क्षेत्र के अन्दर 02 नग टैªक्टर के द्वारा वन भूमि का जुताई कार्य करते पाया गया।
मौका स्थल (वन क्षेत्र) पर ही सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी एंव परिसर रक्षक रेंगाखार एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति रेंगाखार/संयुक्त वन प्रबंधन समिति अड़वार के कर्मचारी एवं पुलिस बल की सहयोग से जप्ती की कार्यवाही कर अभियुक्त टैªक्टर वाहन चालक खेलसिंह धुर्वे वल्द अक्कलसिंह धुर्वे, निवासी ग्राम करौंदाबाहरा (रेंगाखारकला) एवं सुरेन्द्र मरकाम वल्द देवसिंह निवासी ग्राम बिठली, पोस्ट.थाना बिरसा जिला बालाघाट (म.प्र.) के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (i) क एवं ग के तहत् वन अपराध प्रकरण क्रमांक 18034/11 दिनांक 27.06.2024 तथा क्रमांक 18034/12 दिनांक 27.06.2024 पंजीबद्ध कर दो नग ट्रैक्टर नागर सहित जप्त कर सुपुर्द में लिया गया। वाहन राजसात की कार्यवाही की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page