*अब छत्तीसगढ़ में शुरू होगा तेज बारिश का दौर*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मानसून ने ट्रैक बदल लिया है। इससे अब छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। रविवार को प्रदेशभर में इसका असर देखने को मिला। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं। इसका क्षेत्र सरगुजा संभाग है। वहीं मध्य एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के भी अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा हुई। जिसमें सर्वाधिक वर्षा उत्तर छत्तीसगढ़ के ही कुछ क्षेत्रों में 16 सेमी तक, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम एक से दो सेमी वर्षा दर्ज की गई। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी झारखंड और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक द्रोणिका पश्चिम असम से उत्तरी ओडिशा तक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। अधिकतम तापमान में 30 वर्षों के औसत की तुलना में गिरावट देखी जा रही है। सर्वाधिक गिरावट जगदलपुर में 4.2 डिग्री, पेंड्रा रोड में 2.7, अंबिकापुर में दो डिग्री, रायपुर में 0.7, दुर्ग में 0.6 और बिलासपुर में यह सामान्य औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। बारिश की वजह से तापमान गिर गया है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हो चुके थे। इधर किसानों ने भी बोवनी की तैयारी शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की…

    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र स्थित गली नंबर 4 में सोमवार देर शाम एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 6 views
    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 5 views
    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 10 views
    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    You cannot copy content of this page