*देश के लिए ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है एक जुलाई का दिन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव*

मुख्यमंत्री ने नई न्याय व्यवस्था के क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई मंत्रिपरिषद की बैठक

भोपाल : (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज एक जुलाई का दिन महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। अंग्रेजों के समय से चले आ रहे तीन कानूनों को बदलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई व्यवस्था का क्रियान्वयन आरंभ हो रहा है। इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रिपरिषद की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से प्रदेश में परिवहन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। प्रदेश के नाकों में गुजरात पैटर्न पर चैक-पोस्ट संबंधी नई व्यवस्था लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में यह बात कही। बैठक वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में भारतीय न्याय पद्धति और अवधारणा तथा पंच परमेश्वर की परम्परा के आधार पर न्याय व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी बधाई के पात्र हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने लगभग चार सौ घंटे के परिश्रम व विभिन्न बैठकों तथा व्यापक विचार-विमर्श के बाद नए कानूनों के प्रारूपों को अंतिम रूप प्रदान किया है। अब भारतीय दंड संहिता को हमारी न्याय परम्परा से जोड़ते हुए न्याय संहिता कहा जाएगा। अंग्रेज तो दंड देने के अधिकारी थे, लेकिन अब हमारी व्यवस्था न्याय की परम्परा को स्थापित करेगी। इसमें आँख पर पट्टी बांधकर नहीं अपितु आँख खोलकर न्याय होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार और पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव को जन्म दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    *पूर्व विस अध्यक्ष से मोबाइल छीनने वाला आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार*

    *पूर्व विस अध्यक्ष से मोबाइल छीनने वाला आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार*

    *गतोरी के वृंदावन ग्रीन फार्म में पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार*

    *गतोरी के वृंदावन ग्रीन फार्म में पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार*

    You cannot copy content of this page