Home / छत्तीसगढ़ / *यूनिवर्सल रेल मिल हादसे में भिलाई स्‍टील प्‍लांट को बड़ा नुकसान, उत्पादन बंद*

*यूनिवर्सल रेल मिल हादसे में भिलाई स्‍टील प्‍लांट को बड़ा नुकसान, उत्पादन बंद*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल में शनिवार को फिर एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में बीएसपी को काफी नुकसान हुआ है। यूनिवर्सल रेल मिल के स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकल गई और जमीन से करीब 15 फीट की ऊंची केबिन पर रेल पटरी जाकर फंस गई। इससे अफरा-तफरी मची हुई है। बीएएसपी के दमकल के माध्यम से गर्म पटरी के कारण केबल में लगे आग को बुझाया गया। यूआरएम विभाग के अधिकारियों ने सभी मशीनें बंद करा दी है। जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेटर केबिन के ऊपर फंसे रेल पटरी को टुकड़ों में काटकर बाहर निकाला जा रहा है। आपको बता दें कि पूर्व में भी यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) में इस तरह की घटना हो चुकी है। टेबल से हटने की वजह से टेस्टिंग रूम तक रेल पटरी घुस चुकी है। उस वक्त भी कर्मचारी बाल-बाल बचे थे। बताया जा रहा है कि यदि स्टेपिंग मशीन से उछलकर गर्म लाल पटरी केबिन अंदर जाती तो जनहानि हो सकती थी। लेकिन इस बार टेबल से दहकती हुई रेल पटरी उछलते हुए केबिन की छत पर टिक गई। रोलिंग टेबल से बाहर निकलने की वजह से स्टैंपिंग मशीन के मोटर को भी नुकसान पहुंचा है। हाइड्रोलिंक सिस्टम को चलाने वाले सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि यदि स्टेपिंग मशीन से उछलकर गर्म लाल पटरी केबिन अंदर जाती तो जनहानि हो सकती थी। लेकिन इस बार टेबल से दहकती हुई रेल पटरी उछलते हुए केबिन की छत पर टिक गई। रोलिंग टेबल से बाहर निकलने की वजह से स्टैंपिंग मशीन के मोटर को भी नुकसान पहुंचा है। हाइड्रोलिंक सिस्टम को चलाने वाले सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page