*बिलासपुर शहर में भुने भुट्टे की बहार*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मानसून आते ही शहरवासियों की नजर चौक चौराहे पर एक पुराने से ठेले को खोजती रहती है। उस ठेले से धुआं उठता रहता है और एक आदमी लकड़ी के अंगारों को हवा देता रहता है, क्योंकि वो स्वादिष्ट भुट्टों को भुनने का काम करता रहता है और जैसे-जैसे भुट्टे भुनने लगते हैं, वैसे-वैसे ही भुट्टे की खुश्बू आसपास के माहौल में फैलने लगती है।लोगों को यह ठेला दिख जाता है, वैसे ही वे इसकी ओर खींचे चले आते हैं और आवाज निकलता है कि भैय्या एक भुट्टा मेरे लिए भी भूंज दो। इसके बाद जैसे ही भुट्टे के दाने मुह में पहुंचता है, वैसे ही इसका गजब का स्वाद मन को तृप्त कर देता है। इन दिनों शहर में भुने भुट्टे की बहार है और लोग जमकर इसका स्वाद लेकर मानसून की मस्ती में डूबकर लुत्फ उठा रहे हैं। भुट्टे या मकई की कहानी 1492 में शुरू हुई थी। कोलंबस के निवासियों ने इस नए अनाज की खोज की थी। पहले मकई को सिर्फ बगीचों में उगाया जाता था लेकिन बाद में इसे मुख्य अनाज के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा। कुछ ही सालों में यह फ्रांस, इटली, दक्षिण-पूर्वी यूरोप और उत्तरी अफ्रीका में पहचाना जाने लगा। इसके बाद यह धीरे-धीरे दुनिया के और हिस्सों में भी फैला। आज मक्के का सबसे अधिक उत्पादन अमेरिका में होता है। इसके बाद चीन का नाम आता है। मक्के को उगाने वाले देशों में मेक्सिको, इंडोनेशिया, भारत, फ्रांस, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका और यूक्रेन शामिल हैं। मक्का सेहत का खजाना है। इसे पोषण के हिसाब से बेहतरीन माना जाता है। पकाने के बाद मक्के की पौष्टिकता बढ़ जाती है। अनीमिया की बड़ी वजह विटामिन-बी12 और फोलिक एसिड की कमी होना है। मक्के में दोनों भरपूर मात्रा तो होती ही है साथ ही इसमें आयरन की काफी मात्रा होती है। इसमें कार्बोहाईड्रेट की मात्रा काफी अधिक होती है, जो ऊर्जा देने में सहायक होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी आक्सीडेंट्स कैंसर से बचाने में मददगार होते हैं। मक्का उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है जिनका वजन कम होता है। इसमें फाइबर होता है, जिससे कब्ज की परेशानी नहीं होती।

  • Related Posts

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  विवादों के बीच बिल्हा पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। ग्राम बिटकुली में जिस महिला ने जमीन और मकान की बिक्री की थी। उस जमीन…

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    बिलासपुरः (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की है कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    You cannot copy content of this page