Home / छत्तीसगढ़ / *चार दोस्तो ने किया महिला के साथ दुष्कर्म*

*चार दोस्तो ने किया महिला के साथ दुष्कर्म*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सामूहिक दुष्कर्म की घटना एक जुलाई को उदयपुर थाना क्षेत्र में हुई। जंगल में चारों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से चारों आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। महिला निजी काम से लखनपुर गई थी। वहीं पर उसकी मुलाकात परिचित युवक से हुई। पूर्व परिचित होने के कारण उदयपुर साथ जाने के लिए महिला तैयार हो गई। महिला को मोटरसाइकिल में बैठाकर परिचित युवक जंगल ले गया। यहां पहले से ही उसके तीन दोस्त उपस्थित थे। महिला को अकेला देख चारों ने बदनीयती से छेड़छाड़ शुरू की। विरोध करने पर डराया धमकाया। जंगल में ही चारों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद चारों आरोपित भाग गए। महिला ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। सुनियोजित तरीके से घटना करने का संदेह है। परिचित युवक ने ही संभवतः दोस्तों को यह जानकारी दी थी कि वह महिला को लेकर आ रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि चारों आरोपितों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page