Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,विद्यालय खुलने से बेटियां आत्मनिर्भर व सशक्त बनेंगी – विजय शर्मा,सियासत दर्पण न्यूज से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,विद्यालय खुलने से बेटियां आत्मनिर्भर व सशक्त बनेंगी – विजय शर्मा,सियासत दर्पण न्यूज से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 48 लाख 42 हजार की लागत से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष भवन का किया लोकार्पण

कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज बोड़ला में 48 लाख 42 हजार की लागत से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्रीं शर्मा ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्राप्त होगा। यह विद्यालय उन्हें सुरक्षित और समर्पित वातावरण प्रदान करेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी।उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है, और इस

 

 

विद्यालय का लोकार्पण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। यह विद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखेगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page