Home / छत्तीसगढ़ / *शादी कर धोखा देने वाली पूजा गुप्ता को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*शादी कर धोखा देने वाली पूजा गुप्ता को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) जीवनसाथी चुनने वाले प्लेटफार्म शादी डॉट कॉम का उपयोग कर कारोबारी से तीसरी शादी करने वाली ठग महिला पूजा गुप्ता को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं उसकी बहनें फरार हैं। पुलिस ने बताया कि कारोबारी प्रकाश अग्रवाल का कुछ साल पहले तलाक हुआ है। उन्होंने शादी डॉट कॉम पर दूसरी शादी करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। नवंबर 2018 में बिलासपुर की पूजा गुप्ता का फोन आया। दोनों की रायपुर में मुलाकात हुई और दोनों शादी के लिए राजी हो गए। पूजा ने अपनी बहन ज्योति गुप्ता, कविता गुप्ता और नाबालिग बच्ची से उनकी मुलाकात कराई। तीनों ने बताया वे अपने पिता के साथ बिलासपुर में रहती हैं। कारोबारी ने आर्य समाज मंदिर में दिसंबर 2018 में शादी कर ली।

कुछ दिनों बाद पति को परेशान करने लगी

कुछ दिनों बाद पूजा ने पति को परेशान करना शुरू कर दिया। वह नाबालिग को अपनी बहन की बेटी बताकर ले आई। फिर सास को भी सताने लगी। परेशान होकर कारोबारी, पूजा और बच्ची को लेकर अलग रहने लगे।

उसके बाद पूजा ने अलग होने कारोबारी से तीन करोड़ मांगे। मना किया तो वह नाबालिग को लेकर थाने चली गई और पॉस्को एक्ट के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। वह कारोबारी के घर का पैतृक जेवर लेकर चली गई।

इसी बीच कारोबारी को पता चला कि पूजा की यह तीसरी शादी है। उसने सिर्फ एक शादी की जानकारी दी थी, जिसमें तलाक हुआ है। जबकि दूसरे पति से तलाक नहीं लिया है। वह कारोबारी से तलाक लिए बिना फिर शादी डाट काम में अपना बायोडाटा डालने लगी।
ऐसे फंसाती थीं

बिलासपुर की तीनों बहनें तलाकशुदा पुरुषों से शादी डॉट कॉम पर संपर्क कर शादी करती थीं। ससुराल में कुछ दिन रहने के बाद पति और अन्य सदस्यों को प्रताड़ित करतीं, फिर अलग होने के लिए रुपये मांगतीं और जेवर लेकर चली जातीं। इन्हीं में शामिल पूजा गुप्ता ने रायपुर के कारोबारी को धोखा देकर तीसरी शादी की। फिर प्रताड़ित कर उनसे तीन करोड़ मांगने लगी।

पूजा की पंजाब में दूसरी शादी

पूजा की पंजाब में दूसरी शादी पूजा ने पहले पति को तलाक देने के बाद पंजाब के एक युवक से दूसरी शादी की। वह वहां कुछ दिन रही। इसके बाद युवक से पैसे की मांग करने लगी। इतना ही नहीं घरवालों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उसने शादी डॉट कॉम में फिर पंजीयन करवाया और रायपुर के कारोबारी से शादी की। दूसरे पति को बिना तलाक दिए उसके द्वारा यह शादी की गई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page