*राज्य खेल अलंकरण : राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का होगा सम्मान*

खेल अलंकरण वर्ष 21-22 और 22-23 के लिए अंतिम तिथि तक 1329 आवेदन प्राप्त हुए

आवेदनों का परीक्षण शीघ्र पूर्ण करने संचालक ने दिए निर्देश

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने  वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त, 2024 को किया जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों से 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अंतिम तिथि तक संचालनालय एवं जिलों में प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों का संकलन संचालनालय स्तर पर किया जा चुका है। संचालालय स्तर पर गठित आवेदन परीक्षण समिति के द्वारा नियमों के परिप्रेक्ष्य में आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है। खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम में तत्काल आवेदनों का परीक्षण पूर्ण करने के निर्देश समिति को दिया है।  अंतिम तिथि तक शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 हेतु 61 आवेदन तथा वर्ष 2022-23 हेतु 85 आवेदन प्राप्त हुए। शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 के 46 आवेदन एवं वर्ष 2022-23 के 52 आवेदन प्राप्त हुए। वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (निर्णायक) के लिए वर्ष 2021-22 के 03 एवं वर्ष 2022-23 के 04 आवेदन, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (प्रशिक्षक) के लिए वर्ष 2021-22 के 19 आवेदन एवं वर्ष 2022-23 के 27 आवेदन प्राप्त हुए। शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए वर्ष 2021-22 के 22 आवेदन एवं 2022-23 के 32 आवेदन प्राप्त हुए। शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 के 77 आवेदन, वर्ष 2022-23 के 98 आवेदन प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ट्राफी (जूनियर वर्ग) के लिए वर्ष 2021-22 के 01, वर्ष 2022-23 के 01 आवेदन तथा मुख्यमंत्री ट्राफी (सीनियर वर्ग) के वर्ष 2021-22 के 04 आवेदन, वर्ष 2022-23 के 04 आवेदन प्राप्त हुए। नगद राशि पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 के 275 आवेदन एवं वर्ष 2022-23 के 518 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार वर्ष 2021-22 के लिए 508 आवेदन और वर्ष 2022-23 के लिए 518 आवेदन प्राप्त हुए है। इस प्रकार दोनों वर्षों के लिए कुल 1329 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों का परीक्षण पूर्ण करके शासन स्तर पर निर्णयक समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

  • Related Posts

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। बन्नाक चौक स्थित सरस्वती स्टील के मालिक और डीएसपी बद्री…

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    कोरबा :(सियासत दर्पण न्यूज़) विद्युत उत्पादन कंपनी के संयंत्र में कार्यरत 180 तकनीकी कर्मचारी 31 मई तक पदोन्नत दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी द्वारा 500 तकनीकी पदो पर दिसंबर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    You cannot copy content of this page