*चार लाख से अधिक श्रद्धालु अब तक कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन*

श्रीनगर। (सियासत दर्पण न्यूज़)  दक्षिणी कश्मीर में हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में अब तक 4.17 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 4.17 लाख श्रद्धालु हिमालय में गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। तीर्थयात्रा संपन्न होने में अभी करीब एक महीना शेष है, इसलिए अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को अभूतपूर्व सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के बीच धार्मिक भजन गाते हुए बालटाल और नुनवान पहलगाम के दोहरे मार्गों से तीर्थयात्रियों के नये जत्थे आगे बढ़े। यात्रा सुचारू रूप से जारी है। अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों के लिए आवास, स्वास्थ्य, भोजन, पानी और अन्य आवश्यक दैनिक जरूरतों सहित दोनों यात्रा मार्गों पर विस्तृत व्यवस्था की है। बावन दिन तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा गत 29 जून को अनंतनाग जिले में नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग से शुरू हुई थी। यह यात्रा आगामी 19 अगस्त को समाप्त होगी। तीर्थयात्री 3,888 मीटर (12,756 फीट) की ऊंचाई पर गुफा मंदिर में पूजा करते हैं, जहां प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ का शिवलिंग है।

  • Related Posts

    *शीतला माता मंदिर में भगदड़ से आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत, छह से ज्यादा घायल*

    नालंदा :(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक…

    *पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया उद्घाटन, सपा पर साधा निशाना*

    मेरठ : (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मोस्ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का उद्घाटन शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 13 views
    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    You cannot copy content of this page