Home / National / *पूर्व अर्धसैनिक डेलिगेशन द्वारा अपनी मागों के लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान जी से की मुलाकात*

*पूर्व अर्धसैनिक डेलिगेशन द्वारा अपनी मागों के लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान जी से की मुलाकात*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

चंडीगढ़,सियासत दर्पण न्यूज़,पैरामिलिट्री फोर्सेस के भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर अलॉइंस आफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष श्री एचआर सिंह पूर्व एडीजी के नेतृत्व मे सात सदस्यीय डेलिगेशन द्वारा श्री भगवंत मान माननीय मुख्यमंत्री जी के निवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया।


अलॉइंस महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति के हवाले से महत्वपूर्ण मुद्दों पर माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा हुई। पंजाब के गाँव जहाँ हर दसवें बाहरवें घर का एक सदस्य पैरामिलिट्री फोर्सेस में कायर्रत है, रिटायर्ड अर्धसैनिकों व शहीद परिवारों की संख्या हजारों में नहीं बल्कि लाख से उपर है लेकिन इन सुरक्षा बलों के कल्याण एवं पुनर्वास हेतु कोई अर्धसैनिक कल्याण विभाग नहीं है। मुख्यमंत्री जी से राज्य में जिला स्तर पर अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की गई। दुसरा मुद्दा राज्य में पैरामिलिट्री फ्लैग डे फंड के गठन को लेकर निवेदन किया गया। अगर राज्य सरकार इस प्रकार के कोष गठन का पैरामिलिट्री शहीद परिवारों के लिए करते हैं पजांब प्रदेश पहला उदाहरण बनेगा। उपरोक्त कोष के लिए किसी खास वितीय बजट के प्रावधान की जरूरत नहीं बल्कि आम नागरिक स्वेच्छा से उपरोक्त कोष में दान देंगे। तीसरा मुद्दा ऑपरेशन में अपंग हुए जवानों,शहीद परिवारों के बच्चों के लिए स्कूलों, कॉलेज व तकनीकी/ मेडिकल विश्वविद्यालयों में निशुल्क शिक्षा का प्रावधान किए जाने की माननीय मुख्यमंत्री जी से गुहार लगाई।
पूर्व एडीजी के कहे अनुसार माननीय मुख्यमंत्री जी ने हर एक बिंदु को ध्यान से सुनते हुए कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्र पैरामिलिट्री जवानों द्वारा दी जा रही सेवाओं का कर्जदार है। अलॉइंस द्वारा शहीद अग्निवीर व अन्य शहीद परिवारों को पंजाब सरकार द्वारा एक करोड़ शहीद सम्मान राशि देने के लिए मुख्यमंत्री जी को साधूवाद दिया। पूर्व एचआर सिंह, पूर्व आईजी पंजाब पुलिस सुरेश कुमार शर्मा, महासचिव रणबीर सिंह, जयेंद्र सिंह राणा, वीएस कदम कोषाध्यक्ष, बिशन सिंह व गुलज़ार सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक में हिस्सा लिया।

रणबीर सिंह
महासचिव

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page