Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,वेतन नहीँ मिलने से परेशान डी ऍम एफ, के ए एन ऍम हो रहे परेशान,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,वेतन नहीँ मिलने से परेशान डी ऍम एफ, के ए एन ऍम हो रहे परेशान,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,कबीरधाम जिले में 2nd ANM (DMF) का विगत 4 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है । इस विषय पर कलेक्टर कार्यालय और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगाते परेशान हो गए हैं, पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे कम वेतन कबीरधाम जिले के 2nd ANM को दिया जा रहा है फिर भी समय पर वेतन भुगतान नहीं की जा रही है । पिछले 5 सालों से प्रत्येक वर्ष CR भरवाने का बहाना, बजट नहीं है का बहाना करते हुए प्रत्येक वर्ष 4 से 5 माह के बाद ही वेतन भुगतान की जाती है । प्रत्येक वर्ष CR के माध्यम से कर्मचारियों की लगातार छटनी की जा रही है, 2nd ANM (DMF) से समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम, प्रसव कार्य, टीकाकरण कार्य, OPD कार्य ,NCD कार्य, यू विन ऑनलाइन एंट्री, सर्वे कार्य इत्यादि लिया जा रहा है, जबकि 2nd ANM की नियुक्ति प्रसव कार्य हेतु किया गया था । इतनी महंगाई में इतना कम वेतन देने के बावजूद समय पर वेतन भुगतान नहीं की जा रही है । जिसके कारण 2nd ANM को बहुत सारी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में पूर्व में दिनाँक 24/06/2024 को ही संघ द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिलाधीश महोदय को ध्यान आकर्षण कराया जा चुका था, तथा पिछले हफ्ते ही समस्त 2nd anm द्वारा भी पुनः मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराया गया था, उसके बावजूद आज दिनाँक तक वेतन अप्राप्त है , जबकि
उसी dmf में कार्यरत अन्य कर्मचारियों जैसे लैब टेक्नीसियन , और स्टाफ नर्सेस का वेतन भुगतान पिछले 15 दिन पूर्व ही किया जा चुका है लेकिन 2nd anm का वेतन भुगतान न होना समझ से परे है
इसी समस्याओं को लेकर आज पुनः मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा किया गया
मुलाकात करने अशोक कुमार डहरिया जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ और समस्त 2nd anm उपस्थित हुए

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page