*लोधी समाज के शपथग्रहण में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा,,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*लोधी समाज के शपथग्रहण में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा,,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

ग्राम बम्हनी मे समारोह हुआ सम्पन्न

कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,विगत दिनों जिला लोधी समाज कबीरधाम के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण ग्राम बम्हनी में सम्पन्न हुआ है ।
इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए । विशिष्ट अतिथि के तौर पर भावना बोहरा पंडरिया विधायक ,विधायक खैरागढ़ यशोदा नीलाम्बर वर्मा , मनहरण कौशिक अध्यक्ष नगर पालिका कवर्धा ,अशोक साहू जिलाध्यक्ष भाजपा कबीरधाम मंचासीन रहें


सर्वप्रथम ग्रामवासियों द्वारा कलश यात्रा निकालकर ग्राम भ्रमण किया गया उसके बाद समाजिक बंधुओं के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी एवं लोधेश्वर महादेव की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरूआत किया गया ।
प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, महामंत्री घनश्याम कौशिक, संगठन मंत्री जीवन कौशिक, कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी , अंकेक्षक विमल पटेल ,कमलेश्वर वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोधी समाज , प्रदेश युवाध्यक्ष सुरेश सिंगौर, प्रदेश महिला अध्यक्ष दशमत जंघेल ,राजनांदगांव जिलाध्यक्ष उत्तम जंघेल की उपस्थिति में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक ने जिला एवं सर्किल पदाधिकारियों के साथ अपने पद और कर्तव्यों के निर्वहन और गोपनीयता की शपथ ली।
जिला महासचिव संजीव कौशिक, संगठन सचिव शिक्षक राजेश कौशिक, कोषाध्यक्ष राजेश कौशिक,उपाध्यक्ष -रमेश कौशिक, धरमपाल कौशिक, सोनवा कौशिक, घनश्याम जंघेल , प्रचार सचिव – शिक्षक कौशल कौशिक, आनंद कौशिक, सेवाराम कौशिक, रामकुमार जंघेल , आठ सर्किल अध्यक्ष- शिवकुमार कौशिक, हरदेव कौशिक,अजित कौशिक, मुकेश कौशिक, अवध कौशिक, भागवत कौशिक, श्रवण वर्मा, कृष्णा जंघेल ने अपने अपने सर्किल सदस्यों के साथ शपथ लिए। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम मां विंध्यवासिनी जगराता ग्रुप कवर्धा का भी रंगारंग आयोजन हुआ।
शपथ ग्रहण के पश्चात लोधी प्रतिभा सम्मान किया गया जिसमें दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया ।
महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए समाज ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका , मितानिन और महिला समूह अध्यक्ष के साथ सक्रिय महिला , पशु सखी ,कृषि मित्र महिलाओं का सम्मान करते हुए प्रशस्ति प्रदान किया गया ।
शपथग्रहण के पश्चात जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक ने युवा एवं महिला संगठन का विस्तार करते हुए युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी रूपेश कौशिक जनपद सदस्य , उपाध्यक्ष- यशवंत कौशिक, सुभाष कौशिक, कोषाध्यक्ष पुरषोत्तम कौशिक , संगठन सचिव धीरज कौशिक को दिया इसीप्रकार महिला अध्यक्ष बाजार चारभाठा निवासी उषा कौशिक , उपाध्यक्ष-निशा कौशिक, पूर्णिमा कौशिक, उषा कौशिक एवं महासचिव भगवती कौशिक , कोषाध्यक्ष शारदा कौशिक, प्रचार सचिव – ममता कौशिक, मनीषा को मनोनीत किया गया।
समारोह में कुरहा अगेश्वर कौशिक , दीवान डेरहा राम कौशिक , प्रदेश उपाध्यक्ष रामफल कौशिक, प्रचार सचिव श्रवण कौशिक, कार्य सदस्य बालू राम जंघेल , कंवल कौशिक, संरक्षक महेंद्र कौशिक, रेखलाल कौशिक, रामसागर कौशिक, रामशरण कौशिक, नेहरू कौशिक , नेतराम जंघेल, घनाराम कौशिक , रामानुज कौशिक, रामकुमार कौशिक, हेमंत जंघेल सरपंच , गोपाल कौशिक ,तिहारी कौशिक, राघवेन्द्र वर्मा, महिला शक्ति के तौर रश्मि कौशिक, लीलेश्वरी ,गोमती ,हेमलता उपस्थित रहीं ।
मंच संचालन शिक्षक रामफल कौशिक और संगठन मंत्री जीवन कौशिक के द्वारा किया गया। महासचिव संजीव कौशिक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त अतिथियों , समाजिक बंधुओं एवं बम्हनी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    *महासभा में हुआ अहम निर्णय* *राजा योगेश्वर राज सिंह ही बने रहेंगे जिला अध्यक्ष,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कबीरधाम, सियासत दर्पण न्यूज़,राष्ट्रीय जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम लिखना आय व्यय को महासभा में सर्व सम्मति से अनुमोदित किया…

    *शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बाड़ी बिल्डिंग ट्रेनर गिरफ्तार,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,कबीरधाम पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर (उम्र 28…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    * भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच*

    * भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच*

    *रायपुर में लूट-झपटमारी पर पुलिस का शिकंजा, बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई*

    *रायपुर में लूट-झपटमारी पर पुलिस का शिकंजा, बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई*

    *रायपुर में 24 घंटे के भीतर 3 चाकूबाजी की घटनाएं, शहर में दहशत*

    *रायपुर में 24 घंटे के भीतर 3 चाकूबाजी की घटनाएं, शहर में दहशत*

    *बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी के साथ हादसा, लिफ्ट में फंसने से हड़कंप*

    *बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी के साथ हादसा, लिफ्ट में फंसने से हड़कंप*

    *किसानों की परेशानी सुन भड़के मंत्री, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार*

    *किसानों की परेशानी सुन भड़के मंत्री, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार*

    *रायपुरवासियों को महंगाई का झटका, 90 पैसे बढ़े ईंधन के दाम*

    *रायपुरवासियों को महंगाई का झटका, 90 पैसे बढ़े ईंधन के दाम*

    You cannot copy content of this page