*आदिवासी समाज द्वारा किए गए मांगों को पूरा करने का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया आश्वासन,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,,उप मुख्यमंत्री, गृह मंत्री विजय शर्मा कवर्धा के पी.जी.कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने वीर शहीद गुंडाधुर, छल्ला नागरा और रानी दुर्गावती के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए आदिवासी समुदायों के अधिकारों, उनकी

संस्कृति, भाषा और परंपराओं को पहचान देना और उनके संरक्षण पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज द्वारा किए गए मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page