Home / छत्तीसगढ़ / *कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस*

*कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

छत्तीसगढ़ में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप पुलिस ने युवती का शव बरामद किया। फिलहाल,पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बीजापुर,सियासत दर्पण न्यूज़,बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कन्हाईगुडा नाले के पास से पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस युवती के मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि नयापारा शिविर में रह रही युवती सरस्वती कड़ियामि उम्र 30 रोजाना रोपाई करने अपने खेत जाया करती थी।

शनिवार की सुबह भी वह अपने खेत रोपाई के लिए गई थी। लेकिन दोपहर तक वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद युवती के पिता व भाई ने थाना आकर इस बात की सूचना दी। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि सूचना के बाद टीम रवाना की गई।

आसपास खोजबीन करने के बाद पुलिस को युवती का शव कन्हाई गुडा नाला के पास फंसा हुआ मिला। पुलिस ने वहां से शव बरामद कर लिया है। देर शाम होने से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शव जिला अस्पताल के मॉर्चुरी में रखा गया है। टीआई शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page