*मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा, अब महापौर व नपा अध्‍यक्ष को मिलेगी इतनी राशि*

भोपाल।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मध्‍य प्रदेश में निकाय के जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। इसमें 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी गई है। अध्‍यक्ष से लेकर पार्षदों तक के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यह घोषणा की। अब मध्‍य प्रदेश में नगर पालिका अध्‍यक्ष को 7200 रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं नगर निगम महापौर को अब 22 हजार की जगह 26 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही बेहतर काम करने वाले नगर निगम को पांच करोड़ और बेहतर काम करने वाली नगर पालिका को दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री अपने निवास पर सोमवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोध‍ित कर रहे थे। इसमें मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्र की सभी महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है । इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निर्वाचित प्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की। सीएम ने इस अवसर पर कहा राज्‍य में जन्माष्टमी भी धूम धाम से मनाई जाएगी।

सम्मेलन व रक्षा बंधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्‍य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा किभाजपा की ताकत मध्य प्रदेश की बहनें हैं। मध्य प्रदेश में 163 विधानसभा सीटें जीतने के पीछे सबसे बड़ा योगदान हमारी प्रदेश की बहनें का है।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण का काम किया है। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दुनिया में केवल भारत ही है जहां महिलाओं को पूजा जाता है। ये भारत के संस्कार हैं। बिना महिला शक्ति के समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। मध्य प्रदेश पहला राज्य है जिसने महिलाओं को नगरीय निकायों में 50% आरक्षण दिया।

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से टीडीआर पोर्टल का शुभारंभ किया। वहीं टीडीआर सर्टिफिकेशन की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने पांच महिलाओं को सर्टिफिकेट भी दिए। महिला जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं ने सीएम को राखी भेंट की।

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सावन का माह सारे माह का राजा है। रक्षा बंधन त्यौहार आता है और बहनें अपने मायके की तरफ नजर गड़ाती हैं। मुख्यमंत्री ने हिंदू त्यौहारों की महत्ता बताई। सीएम ने कहा कि बहनों की ताकत को दुनिया में केवल भारत ने पहचाना। इसलिए भारत में बोलते हैं भारत माता की जय। दो धागे का त्यौहार रक्षा बंधन है। इस बंधन ने दुनिया में इतिहास रचा है।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    You cannot copy content of this page