*पुनीत गुप्ता बने मेडिकल कॉलेज के ओएसडी*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) भूपेश सरकार में विभिन्न अनियमितताओं के मामले में निलंबित किए गए डीकेएस सुपर स्पेशलिटी के पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता को बहाल कर दिया गया है। चिकित्सा विभाग द्वारा इसका आदेश जारी कर उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज का ओएसडी बनाया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी। डॉ. पुनीत गुप्ता पर डीकेएस पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च सेंटर के नाम पर अनियमितता का आरोप था। इन मामलों में उन्हें निलंबित कर दिया गया था और एफआईआर कराई गई थी। इस बहाली के बाद भी उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी और निलंबन अवधि का निराकरण विभागीय जांच के गुण-दोष के आधार पर किया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने पांच साल के निलंबन को समाप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। मामले की जांच के दौरान आयुक्त द्वारा इस पर शासन स्तर फैसला लेने और कोई आपत्ति नहीं होने का अभिमत दिया गया। साथ ही डा. गुप्ता पर लगाए गए आरोप के मामले में जांच के दौरान सहयोग करने की सहमति दी गई थी।

  • Related Posts

    *शादी से लौट रही नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 7 युवकों पर मामला दर्ज*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में सात युवकों ने दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सहेलियों के साथ शादी समारोह से घर लौटते समय आरोपितों…

    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    दुर्ग-भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक कथित AI जनरेटेड वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें उपसचिव रही सौम्या चौरसिया के साथ दिखाया है। सोशल मीडिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *शादी से लौट रही नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 7 युवकों पर मामला दर्ज*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 0 views
    *शादी से लौट रही नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 7 युवकों पर मामला दर्ज*

    *छत्तीसगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई, ड्रोन से पकड़ने की तैयारी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 4 views
    *छत्तीसगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई, ड्रोन से पकड़ने की तैयारी*

    *20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला*

    *गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

    *रायपुर में साइबर ठगी: प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख गायब*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में साइबर ठगी: प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख गायब*

    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    You cannot copy content of this page