Home / chhattisgarh / *राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्‍तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्‍मानित होंगे खिलाड़ी*

*राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्‍तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्‍मानित होंगे खिलाड़ी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य खेल अलंकरण समारोह में 97 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खिलाड़ियों के नाम की सूची जारी कर दी है। राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 29 अगस्त को होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा अध्यक्ष के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह मौजूद रहेंगे।

समारोह में पुरस्कार वर्ष 2021-22 तथा 2022-23 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार सम्मान, शहीद विनोद चौबे पुरस्कार तथा मुख्यमंत्री ट्रॉफी से खिलाड़ियों को अलंकृत किया जाएगा। पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए 41 तथा 2022-23 के लिए 56 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

बताते चलें कि वर्ष 2004-05 में पहली बार राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया था। वर्ष 2018-19 के बाद समारोह नहीं हुआ है। खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्ववर्ती सरकार ने खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया। अलंकरण समारोह का भी आयोजन बंंद कर दिया गया था ।
समारोह में खिलाड़ियों को मिलने वाले सम्मान
पुरस्कार के नाम- 2021-22 और 2022-23 के लिए चयनित खिलाड़ी- पुरस्कार राशि
शहीद राजीव पांडे पुरस्कार- 6 और 4 – तीन लाख रुपये
शहीद कौशल यादव पुरस्कार- 6 और 7- डेढ़ लाख रुपये

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page