Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *जनपद उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र साहू ने ली शिक्षा समिति की बैठक,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*जनपद उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र साहू ने ली शिक्षा समिति की बैठक,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से कवर्धा जिला ब्यूरो चीफ दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

स्कूल शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषर्यो पर चर्चा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विद्यालय में जनभागीदारी हेतु नागरिकों के साथ करेंगे बैठक

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़। जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र साहू ने गत दिनो जनपद पंचायत कवर्धा में शिक्षा समिति की बैठक ली और स्कूली शिक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को मुख्य रूप से जनपद पंचायत कवर्धा क्षेत्र में संचालित मरम्मत योग्य स्कूलों का प्राक्लन तैयार करने, शाला विकास समिति की सहभागिता शाला और शाला में अध्यनरत बच्चों के प्रति सुनिश्चित करने, सरकारी स्कूलों में अध्यनरत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में विशेष सुधार के लिए अभियान प्रारंभ करने, जनभागीदारी द्वारा शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में स्थानीय शिक्षित युवाओं को स्कूलों में अध्यापन कार्य कराने के लिए प्रेरित करने, शाला परिसर में पौध रोपण तथा उनका सरंक्षण करने तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के माध्यम से विद्यालय के छोटे मोटे मरम्मत कार्यो को पूर्ण करने पर जोर दिया गया। डॉ. वीरेन्द्र साहू ने कहा कि आने वाले दिनो में वे स्वयं जनपद क्षेत्र के कवर्धा के सभी सरकारी स्कूलों का सघन दौरा कर जनभागीदारी समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ मिलकर स्कूलों में व्याप्त कमियों को सूचीबद्ध कर शासन को अवगत कराएंगे। इसके अलावा आने वाले दिनो में क्षेत्र के स्कूलों में स्कूल स्टाप व पालकों की संयुक्त बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा तथा जनभागीदारी के माध्यम से स्कूलों में व्यवस्था सुधार के लिए ग्रामों के गणमान्य नागर्रिकों से आह्वान किया जाएगा। शिक्षा समिति की इस बैठक में मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा स्थाई सभा के सभापति डॉ.वीरेन्द्र साहू, सरिता दुपेश्वर साहू, बीआरसी जलेश चंद्रवंशी,एडीओ चंद्रवंशी उपस्थित थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page