Home / chhattisgarh / *छत्तीसगढ़ में पहली बार मल्टीस्टार छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला 13 को होगी रिलीज*

*छत्तीसगढ़ में पहली बार मल्टीस्टार छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला 13 को होगी रिलीज*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030
एक पेपर की कटिंग देखकर दो दोस्तों की सोच से निकली फिल्म आखरी फैसला की कहानी फिल्म में है चार हीरो और हीरोईन की जोड़ी
 
छॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्री के साथ फिल्म में शामिल हैं बॉलीवुड के 100 कलाकार
 
पोस्टर विमोचन रायपुर में 1 सितम्बर को, 4 सितम्बर 2024 को बिलासपुर में ओपन मीट
रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) भाई भाई फिल्म प्रोडक्शन और श्रद्धा सिनेमा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला दिनांक 13 सितम्बर को रीलिज होने जा रही है। जिसका 1 सितम्बर को रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित कर पोस्टर विमोचन किया जाएगा। 4 सितम्बर 2024 को भी बिलासपुर में ओपन मिट का कार्यक्रम रखा गया है। फिल्म के निर्माता यामिनी गणपत्ति देवांगन, डी. के. देवांगन, निर्देशक आदिश कश्यप है, जिन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि एक पेपर की खबर पर आधारित सत्य घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में पारिवारिक ड्रामा, कॉमेडी और सस्पेंस के साथ फिल्म में किडनैप की अनुछई कहानियों को दिखाया गया है, किस तरह लड़कियों का अपहरण कर अपराध को अंजाम दिया जाता है, इसके खुलासे के साथ युवा समाज के लिए सीख है इस फिल्म में। फिल्म की पूटिंग लगभग 40 दिनों में पूर्ण किया गया है। फिल्म में लगभग 6 गाने हैं जो सोशल मीडिया में पहले ही वायरल हो रहा है। फिल्म के मुख्य कलाकार रवि साहू है, इस फिल्म में अपना जलवा बिखेरोगी बी. ए. फाईनल ईयर की हीरोईन दीक्षा जायसवाल एवं बी.ए. सेकेंड ईयर की हीरोईन सोनाली सहारे इसके अलावा इस फिल्म में अमित चक्रवर्ती, तरूण देवांगन, गणपति देवांगन, पूजा टांडेकर, सिमरन देवांगन है। इस फिल्म की प्रस्तुति श्रद्धा सिनेमा प्रोडक्शन के द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में बॉलीउड के कलाकार दीपक सिकं प्रलयनाथ गेंडा स्वामी फेम, अब्दुल गफार खान जिन्होंने रामायण सिरियल में कुंभकरण का रोल अदा किया है। करीब 100 कलाकारों ने फिल्म में अपना अभिनय दिया है। इस फिल्म की शूटिंग रायपुर, बिलासपुर, कोनी, रानीगांव, कोरबा, सतरेंगा में हुई है। बिलासपुर के लोकेशन हैप्पी स्ट्रीट, स्मृति वन, बिलासा ताल, बंधवा तालाब, सरकंडा पूल रोड, रेल्वे स्टेशन, बिलासा एयरर्पोट, बस स्टैण्ड में किया गया है। रायपुर के नया रायपुर में इसकी शुटिंग हुई।
प्रमुख कलाकार-इस फिल्म में आपको प्रदीप शर्मा, धर्मेद्र चौबे, सलीम अंसारी, क्रांति दिक्षित, अजय पटेल, जेटूसाहू, नरेन्द्र चंदेल सम्राट तिवारी, महावीर सिंह चौहान, स्व. सूरज मेहर, अमित मनहर, यशवंत साहू, रमेश बघेल, जय बरेठ, राजा पंकज, अखिलेश वर्मा, सुनील दत्त मिश्रा, विश्वनाथ राव, अजय शमी, लक्की राजा, शैलेंद्र बाजपेयी, विनोद नेताम जॉनी, नवीन सोनी, विजय भौमिक, सत्यनारायण देवांगन, ईश्वर देवांगन, अमृतेश मिश्र, सनी भटेजा, परस देवांगन, रवि देवांगन, प्रवेश पटवा, धनश्याम खाण्डे, अरूण देवांगन है।
गायनवकथा-पटकथा- इस फिल्म के गीतकार ओम परमानंद वैष्णव, नीलम पैकरा, संगीतकार ओम परमानंद वैष्णव, इस फिल्म में अपनी आवाज का छत्तीसगढ़ में जादू बिखखैरने वाले सिंगर सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, अनुपमा मिश्रा, कंचन जोशी, ओम परमानंद वैष्णव, सुनीता वस्त्रकार है। इस फिल्म की कथा पटकथा संवाद योगेश देवांगन का है।
गीत-संगीत- छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला का भाई भहन वाला गाना तोला मया देवव मोर भाई 14 अगस्त 2024 को एवीएम म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चूका है एवं जिस गाने का हीरो हीरोईन से लेकर पूरी टीम को बेसब्रीर से इंतजार था वह गाना 21 अगस्त 2024 को को एवीएम म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई जिसके बोल है मोर सोना रे मोर सोना इसके बाद सितम्बर माह में आखिरी फैसला का एक और गाना देवांगन समाज का हे परमेश्वरी हे आदि शक्ती रिलिज की गई थी। इस गाने को संजू टांडी एवं नन्दु टांडी केद्वारा कोरियोग्राफी किया गया है। इसके अलावा इस फिल्म में सदाबहार कलाकार उपासना वैष्णव, उषा विश्वकर्मा, उर्वसी साहू, भानूमति कोसरे, सरला सेन, बुधवारा देवांगन, राखी सिंह, करिश्मा सारवा, गौरी शुक्ला, सरोज यादव, निशा चेलकर, निशा जायसवाल, यामिनी देवांगन है। बाल कलाकार राहूल देवांगन, निकीता यादव, श्रद्धा देवांगन, आयुष देवांगन भी है।
कोविड काल में लिखी गई कहानी- कोविड-19 के दौरान इस कहानी की उपज हुई। प्रिंट मीडिया पेपर में छपी युवतियों के अपहरण की घटना फिल्म आखरी फैसला का सार बना। जिस पर दो दोस्तों की डिस्कश इस विषय पर फिल्म बनाने का निर्णय भी जुबानी तौर पर लिया गया था परन्तु बाद में उन्होंने इस पूरी तरह पर्दे पर उतारने का आखरी फैसला लिया और फिल्म इसी नाम से प्रदर्शित होने जा रही है।
प्रमुख टीम- फिल्म के निर्माता यामिनी गणपत्ति देवांगन, डी. के. देवांगन, निर्देशक आदिश कश्यप, वीएफ असिस्टेंट डारेक्टर सलीम अंसारी एसोसियेट डारेक्टर अनुनय शर्मा, सहायक निर्देशक सहायक निर्देशक डी. के. देवांगन, कैमरामेन राहूल वर्मा, एडीटर एवं पोष्ट प्रोडक्शन शिवनरेश केशरवानी, आर्ट डारेक्टर ओम तिवारी, प्रोडक्शन मैनेजर राजेश चौबे, साउथ के फाईट मास्टर के, सतीश अन्ना है। निर्देशक का कहना है कि इस फिल्म की कहानी कुछ अलग हटकर है जो दर्शको को पसंद आयेगी इसके गीत भी लाजवाब है जो आपका मन मोह लेंगे। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अमन पिक्चर्स अलक राय है।
सहयोगी कलाकारों में- इस फिल्म में रामभरोस निराला, मनोज ठाकुर, प्रदिप चंद्रा, अखिलेष देवांगन, सोनू महंत, संतोष राठौर, अभिलाष कुमार, भालचंद मरोठे, योगेश मानीकपूरी, प्रदीप निरनिजक, अशोक साहू, देवकमल, सूरज दिवाना, विनायक अग्रवाल, रामअवतार निर्मलकर, भागचंद गहरे, दीपक वर्मा, साजिद अली, अरिद कुमार सागर, विनेन्द्र यादव, दीपक देवांगन, दद्द वेष्णव, हेमंत तिवारी, बी. आर. साहू, सतनाम, बालचंद साहू, पवन सोनी, विनोद बघेल, विनय कश्यप, कल्का सोनटके, आदि कलाकारो ने अभिनय किया है।
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page