*सुधांशु मित्तल ने खो खो विश्वकप का कार्यक्रम जारी किया*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) खो खो विश्वकप आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने मंगलवार कहा कि आगामी 13 जनवरी से भारत और नेपाल के बीच मुकाबले से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। श्री मित्तल ने आज यहां खो खो विश्वकप का कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि पहला मुकाबला भारत और नेपाल के बीच 13 जनवरी को इन्दिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में शाम सात बजे होगा। विश्वकप के लिए पुरुष और महिला टीमों को चार-चार वर्गों में बांटा किया गया। पुरुष वर्ग के ग्रुप ए में भारत, नेपाल, पेरू, ब्राजील और भूटान है। ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, घाना, अर्जेंटीना, नीदरलैंड और ईरान है। ग्रुप सी में बंगलादेश, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और पोलैंड है जबकि ग्रुप डी में इंग्लैंड, जर्मनी, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया और केन्या को रखा गया है। वहीं महिला वर्ग के ग्रुप ए में भारत, ईरान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया हैं। ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया,केन्या, यूगांडा और नीदरलैंड और ग्रुप सी में नेपाल, भूटान, श्रीलंका, जर्मनी और बंगलादेश तथा ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका , न्यूजीलैंड,पोलैंड,पेरू और इंडोनेशिया को रखा गया है। उन्होंने बताया कि विश्वकप में महिला और पुरुष वर्ग में 20 देशों के बीच कुल 90 मुकाबले होंगे। पुरुष और महिला वर्ग में क्वार्टरफाइनल 17 जनवरी को 16 टीमों के बीच होगा। पुरुष और महिला वर्ग के सेमीफाइनल 18 जनवरी को खेले जायेंगे। पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल 19 जनवरी को होगा। उन्होंने बताया कि लीग मैचों में ग्रुप ए में भारत और नेपाल के पुरुष वर्ग का मैच 13 जनवरी शाम सात बजे होगा। 14 जनवरी को विभिन्न ग्रुपों में होने वाले मुकाबले इस प्रकार है:- ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका और घाना की पुरुष टीमें भिड़ेंगी। इसी दिन ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के महिला टीम के बीच मैच सुबह खेला जायेगा। ग्रुप ए में पेरू और भूटान के पुरुष वर्ग का मैच होगा। ग्रुप डी में पोलैंड और इंडोनेशिया के महिला वर्ग का मैच होगा। ग्रुप डी में मलेशिया और केन्या के पुरुष वर्ग में, ग्रुप डी दक्षिण अफ्रीका और पेरू की महिला टीम के बीच मैच होगा। ग्रुप ए में भारत और दक्षिण कोरिया की महिला टीम भिड़ेंगी। ग्रुप ए में भारत और ब्राजील की पुरुष टीम के बीच मैच होगा। 15 जनवरी को होने वाले मुकाबले में ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया और युगांडा महिला। ग्रुप ए में नेपाल और ब्राजील की पुरुष टीम के बीच खेला जायेगा। ग्रुप डी में न्यूजीलैण्ड और पेरू की महिला टीम, ग्रुप डी में इंग्लैंड और मलेशिया की पुरुष टीम, ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका और पोलैंड की महिला टीम खेलेगी। ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया और केन्या की पुरुष टीम, ग्रुप ए में भारत और ईरान की महिला टीम, ग्रुप ए में भारत और पेरू की पुरुष टीम के बीच खेला जायेगा। 16 जनवरी को ग्रुप ए में नेपाल और भूटान के पुरुष के बीच होगा। ग्रुप डी में न्यूजीलैण्ड और इंडोनेशिया की महिला टीम, ग्रुप डी में जर्मनी और केन्या की पुरुष टीम, ग्रुप सी में श्रीलंका और जर्मनी की महिला टीम, ग्रुप सी में दक्षिण कोरिया और अमेरिका के पुरुष टीम, ग्रुप सी में नेपाल और बंगलादेश के महिला टीम, ग्रुप सी में बंगलादेश और पोलैंड की पुरुष टीम, ग्रुप ए में भारत और मलेशिया की महिला टीम, ग्रुप ए में भारत और भूटान के पुरुष टीम के बीच मैच खेलें जायेंगे।

  • Related Posts

    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    नई दिल्ली :(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल (IPL 2026) मुकाबलों को लेकर उत्साह चरम…

    *कोहली की छत्तीसगढ़ यात्रा: रायपुर तैयार, पांच दिन रहेंगे महान बल्लेबाज*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल (IPL 2026) के दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। रायल चैलेंजर्स बंगलुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page