Home / छत्तीसगढ़ / *सार्वजनिक स्थान पर गांजा सेवन करते युवक की गिरफ्तारी*

*सार्वजनिक स्थान पर गांजा सेवन करते युवक की गिरफ्तारी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

धमतरी।(सियासत दर्पण न्यूज़) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आमजनों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत पेट्रोलिंग की जा रही है। कोतवाली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि साल्हेवार पारा, हड्डी गोदाम सुगन तालाब के पास एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर गांजा का सेवन कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ दबिश दी गई।

मौके पर एक व्यक्ति को गांजा सेवन करते रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश उर्फ मुक्कू पटेल, पिता स्व. कार्तिक पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी साल्हेवार पारा हड्डी गोदाम के पास, धमतरी (छ.ग.) बताया।

आरोपी के कब्जे से 02 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमती लगभग 100/-) 03 नग मिट्टी का बना चिलम (लाल रंग की चिन्दी लगी हुई)01 नग माचिस मौके पर विधिवत जप्ती कार्यवाही कर समस्त सामग्री को कब्जे पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध पाए जाने पर सिटी कोतवाली थाने में अप.क्र. 31/26 धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम

मुकेश उर्फ मुक्कू पटेल पिता – स्व. कार्तिक पटेल उम्र – 26 वर्ष निवासी – साल्हेवार पारा, हड्डी गोदाम के पास, थाना सिटी कोतवाली धमतरी

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page