*टिकरापारा से लापता लड़की का शव राजिम के पास मिला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

गरियाबंद।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के राजिम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे नहर के पास एक युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद पास जाकर देखने पर नहर किनारे युवती का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू के मुताबिक, घटना श्यामनगर-देवरी मार्ग की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से उन्हें सूचना मिली कि क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से तेज बदबू आ रही थी। आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने बदबू के स्रोत की तलाश की तो नहर किनारे झाड़ियों के पास एक शव दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रूप में की है। बताया जा रहा है कि चंचल 30 जनवरी से बिना बताए घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत टिकरापारा थाने में दर्ज कराई थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page