Home / chhattisgarh / *बीएड, डीएलएड में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू*

*बीएड, डीएलएड में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के बीएड, डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीयन शुरू हो गए है। प्रथम चरण के मुताबिक 11 सितंबर तक अभ्यर्थी पंजीयन करवा सकते हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(एससीईआरटी) की तरफ से प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रदेश के 150 कालेजों में बीएड और 91 कालेजों में डीएलएड की पढ़ाई हो रही है।

जारी शेड्यूल के मुताबिक बीएड, डीएलएड, बीए बीएड और बीएससी बीएड में प्रवेश दो चरणों में होंगे। प्रथम चरण के लिए शुरू है। पंजीयन के बाद मेरिट सूची बनाकर दावा आपत्ति मंगाई जाएगी। अभ्यर्थी 16 से 18 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करने के बाद 19 सितंबर को प्रथम सूची जारी की जाएगी। इसके मुताबिक कालेजाें में 24 सितंबर तक प्रवेश होंगे। 25 सितंबर को रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। प्रथम चरण की दूसरी सूची दावा आपत्ति के लिए 26 सितंबर को जारी की जाएगी। 27 सितंबर तक दावा आपत्ति स्वीकार की जाएगी।

प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करने के बाद 30 सितंबर को दूसरी प्रवेश सूची जारी की जाएगी। इसके तहत सात अक्टूबर तक प्रवेश दिए जाएंगे। आठ अक्टूबर को खाली सीटों की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद 10 अक्टूबर से दूसरे चरण के प्रवेश जारी होंगे। इस चरण में भी दो अलग-अलग समय में प्रवेश सूची जारी की जाएंगी। दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर तक अभ्यर्थियों को कालेज प्रवेश दिए जाएंगे। 12 नवंबर को खाली सीटों की जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश में लगातार हो रही शिक्षकों की भर्ती वजह से बीएड और डीएलएड की मांग बढ़ गई है। पिछले वर्ष बीएड और डीएलएड की सभी सीटें भर गई थी। बीएड और डीएलएड कालेजों में प्रवेश दिसंबर तक हुए थे। प्रदेश में बीएड और डीएलएड की लगभग 21 हजार सीटों में प्रवेश होना है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page