*रायपुर,निलंबित निरीक्षक ने शराब के नशे में पुलिस अधिकारियों को दी गाली*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक सजायाफ्ता और निलंबित निरीक्षक राकेश चौबे ने पुलिस अधिकारियों को गाली और जान से मारने की धमकी देते नजर आया। यह घटना पुलिस लाइन के दफ्तर में हुई, जहां चौबे ने डीएसपी और लाइन आरआई के लिए अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल कर रहा था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है और इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि निलंबित निरीक्षक शराब के नशे में था।

निलंबित निरीक्षक के इस हरकत को लेकर पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। निलंबित निरीक्षक राकेश चौबे, जो पहले ही आदिवासी छात्रावास में मारपीट के मामले में सजा पा चुका है, ने पुलिस लाइन के दफ्तर में डीएसपी और लाइन आरआई को गाली दी। इतना नहीं वीडियो में निलंबित निरीक्षक ने अधिकारियों को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इस घटना के बाद अधिकारियों ने निलंबित निरीक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एफआईआर भी दर्ज की गई है।

राकेश चौबे पहले ही आदिवासी छात्रावास में मारपीट के मामले में कोर्ट से सजा पा चुका है और उसे निलंबित कर दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद, उसने पुलिस लाइन में जाकर अधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

घटना के बाद राकेश चौबे द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और धमकी का वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चौबे किस तरह से गाली-गलौज कर रहा है और अधिकारियों को धमकी दे रहा है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

एफआईआर दर्ज और आगे की कार्रवाई

डीएसपी और लाइन आरआई की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने राकेश चौबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और निलंबित निरीक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 2 views
    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 1 views
    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 2 views
    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    You cannot copy content of this page