*रायपुर,खाना बनाने में देरी की वजह से बहू ने सास पर किया गर्म तवे से हमला, थाने पहुंचा मामला*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक परिवार में घरेलू विवाद हिंसक मोड़ पर पहुंच गया, जब एक बहू ने अपनी सास पर गर्म तवे से हमला कर दिया। इस घटना से महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण खाना बनाने में देरी बताया जा रहा है।

दरअसल, यह घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र में 5 सितंबर 2024 की सुबह करीब 11:30 बजे की है। अवंती विहार इलाके की निवासी सास मंजू मिश्रा किचन में खाना बना रही थीं।

इसी दौरान बहू सपना मिश्रा ने खाना तैयार करने में देरी को लेकर विवाद शुरू कर दिया। बहू ने गाली-गलौज की और विवाद बढ़ गया। बहस के दौरान बहू ने गुस्से में आकर रसोई में रखा गर्म तवा उठाकर सास पर वार कर दिया, जिससे वह जल गई। घायल सास ने मामले की शिकायत खम्हारडीह थाने में की है।

सास ने बहू पर लगाया ताने मारने का आरोप

पीड़ित सास ने आरोप लगाया कि बहू अक्सर उसके साथ दुर्व्यवहार करती है, उसे ताने मारती है और गाली-गलौज भी करती है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उनके बीच झगड़ा हुआ हो, लेकिन इस बार बहू ने हद पार कर दी। सास का कहना है कि वह पहले भी इन विवादों को नजरअंदाज करती रही।

खम्हारडीह थाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया है और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल बहू से पूछताछ जारी है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 2 views
    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    You cannot copy content of this page