Home / राजधानी / *रायपुर,सुन्नी हनफ़ी मोहम्मदी मस्जिद ईदगाह भाटा रायपुर, मुतवल्ली चुनाव के लिए चुनाव समिति गठित,*

*रायपुर,सुन्नी हनफ़ी मोहम्मदी मस्जिद ईदगाह भाटा रायपुर, मुतवल्ली चुनाव के लिए चुनाव समिति गठित,*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की रिपोर्ट

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। राजधानी की विभिन्न मस्जिदों में लंबे समय से मुतवल्ली चुनाव की मांग की जा रही थी। जिसके तहत,जामा मस्जिद हलवाई लाइन,अशरफुल औलिया मस्जिद मौदहापारा,हज़रत फातेह शाह मस्जिद, नयापारा सुन्नी हनफ़ी मस्जिद,हैदरी मस्जिद मोमिनपारा रायपुर, मे सफलता पूर्वक वक्फ बोर्ड व शोएब अहमद खान की टीम ने चुनाव कार्य को अंजाम दिया है,साथ ही जामा मस्जिद बैरनबाजार रायपुर का मुतवल्ली चुनाव की तारीख 2 अक्टूबर 2024 को तय है,वहीं सुन्नी हन्फी मुहम्मदी मस्जिद ईदगाहभाटा के मुतवल्ली का कार्यकाल समाप्त हो गया है। नवीन मुतवल्ली के चुनाव के लिए 4 सितंबर को हुई वक्फ बोर्ड की बैठक में सदस्यों द्वारा मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका-2022 के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए 10 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया है। मतदाताओ की सूची तैयार कर जल्द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी जायेगी। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब मिन्हाजुद्दीन एवं सदस्य रियाज हुसैन एवं शोएब अहमद खान के अनुमोदन के बाद हाजी वकील अशरफी, मो. सादिक, फारूख कुरैशी, नसरूद्दीन भिन्सरा, हाजी अकबर खां, मो. आरिफ, मुनीर खान, मो. आरिफ, शेख ईस्माईल एवं हाजी उस्मान को चुनाव समिति में शामिल किया गया है।

विज्ञापन। विज्ञापन  विज्ञापन

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page